हॉकी इंडिया ने अभ्यास शिविर के लिए 28 सदस्यीय टीम घोषित की खेल By Nayan Datt On Mar 8, 2022 हॉकी इंडिया ने एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की अंतिम चरण की तैयारियों के लिए सोमवार को 28 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी। एक अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए चार सप्ताह का अभ्यास शिविर मंगलवार को शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा जिसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी। यह भी पढ़ें Joe Root on ODI Cricket: वनडे क्रिकेट के भविष्य पर जो रूट का… Jul 17, 2026 Gautam Gambhir vs Virat Kohli: बर्मिंघम में प्रैक्टिस के… Jul 14, 2026 हॉकी इंडिया ने एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप की अंतिम चरण की तैयारियों के लिए सोमवार को 28 सदस्यीय संभावित टीम की घोषणा कर दी। एक अप्रैल से दक्षिण अफ्रीका में होने वाले टूर्नामेंट के लिए चार सप्ताह का अभ्यास शिविर मंगलवार को शुरू होगा और 26 मार्च तक चलेगा जिसके बाद टीम दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होगी।महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच यानिक शोपमैन ने आखिरी चरण की तैयारियों के बारे में कहा, ‘‘खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका में होने वाले जूनियर महिला विश्व कप के लिये अपनी तैयारियों में किसी तरह की कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ‘टीम पिछले कुछ सप्ताह से बेंगलुरु में शिविर में है और अब वह अंतिम चरण की तैयारियों के लिये भुवनेश्वर जाएगी।’’ Share