हुरंगा की मस्ती में डूबा बलदेव, बलदाऊ को भांग का भोग लगाकर हुरियारिनों ने बरसाए कोड़े उत्तरप्रदेश By Nayan Datt On Mar 19, 2022 मथुरा । उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में होली के बाद हुरंगा होता है। बलदेव की छवि-छटा देवलोक सी दिखाई दे रही है। हुरंगा की मस्ती में आज बलदाऊ जी का धाम डूब हुआ है। भगवान श्रीकृष्ण-बलदेव के स्वरूपों ने जैसे ही होली खेलने की आज्ञा दी, आसमान से फूलों के संग-संग अबीर गुलाल की बरसा होने लगी। मंदिर के ऊपर सतरंगी घटा छा हुई है। यह भी पढ़ें Varanasi Shreya Murder Case: 20 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में… Sep 7, 2026 बरेली-देहरादून अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.60… Sep 6, 2026 भंग की तरंग में झूम हुरियारे झूम रहे हैं और हुरियारिनें उनके ऊपर टेसू के रंग बरसा रही है। हुरियारिनों ने हुरियारों के कपड़े फाड़कर कोड़ा बना लिए और उनके ताबड़तोड़ हुरियारों को मार रही है।टेसू के रंगों से मंदिर का आंगन लबालब है। कोड़ामार होली से बलदेव का वातावरण हुरंगामय हो गया। मंदिर में मौजूद श्रद्धालु गा रहे हैं, ‘ब्रज में होली खेल रहौ, दाऊदयाल बड़े भागन ते हुरंगा आयौ, बरसाओ री रंग बरसाऔ, रसियाओं पर श्रद्धालु नृत्य कर रहे हैं। Share