साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण आज 37 साल के हो गए हैं मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मेगास्टार चिरंजीवी के बेटे और साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण 37 साल के हो गए हैं. उनके जन्मदिन से कुछ दिन पहले ही उनकी फिल्म आरआरआर थिएटर में रिलीज हो चुकी हैं. राम चरण की फिल्में बॉक्स अफसर पर धूम मचा रही हैं. साउथ के सुपरस्टार राम चरण उनकी दमदार एक्टिंग, सुपरहिट फिल्में और डैशिंग अंदाज के साथ साथ उनके जानवरों के प्यार के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में उनकी सुपरहिट फिल्म आरआरआर के प्रमोशन के दौरान भी वह अपने डॉग ‘रहाइम’ के साथ नजर आए थे. यह भी पढ़ें बॉक्स ऑफिस पर गरज उठी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दो दिनों में… Nov 7, 2026 ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की रोमांटिक एंट्री ने लूटी… Nov 6, 2026 राम चरण और उनकी पत्नी जानवरों से जुडी कई तरह की चैरिटी भी करते रहते हैं. हाल ही में रामचरण और उनकी पत्नी उपासना ने एक हाथी भी गोद लिया है. राम चरण कई बार उनके डॉग्स के साथ छुट्टियां मनाने जाते हैं. हालांकि साउथ के यह सुपरस्टार सोशल मीडिया पर हर दिन एक्टिव नहीं रहते लेकिन कई बार वह अपने इन बेजुबान साथियों के साथ फोटोज शेयर करते हुए नजर आते हैं. Share