ससुराल वालों की हैवानियत, बेटी के जन्म होने पर बहू को गर्म सरिए से दागा

देवास। देवास के बरोठा थाना क्षेत्र के ग्राम नारियाखेड़ा में ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू को गर्म सरिए से दाग दिया. वो इसलिए क्योंकि उसने एक बेटी को जन्म दिया था. परिजनों को बेटा चाहिए. परिजनों ने बहू को गर्म सरिया कर उसके शरीर और पैरों को दाग दिया. करीब दो दिन तक लक्ष्मी इसी अवस्था में बीमार घर में पड़ी रही. पुलिस ने शिकायत के बाद पति समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज कर लिया है.

दरअसल तीन वर्ष पूर्व इंदौर के ग्राम तिल्लोर निवासी लक्ष्मी का विवाह देवास के ग्राम नारियाखेड़ा रहने वाले बबलू झाला से हुआ था. विवाह के एक वर्ष बाद लक्ष्मी ने एक बेटी को जन्म दिया. बेटी को जन्म देने की वजह से पति और सास ससुर लक्ष्मी को प्रताड़ित करने लगे. जब अत्याचार ज्यादा बढ़ने लगा, तो लक्ष्मी के भाई उसे लेकर अपने घर चले गए. आपसी समझाइश के बाद करीब 15 दिन पूर्व लक्ष्मी फिर से दोबारा अपने ससुराल आई. लेकिन पति और ससुराल वालों की हैवानियत और बढ़ चुकी थी. अपनी बहू को प्रताड़ित ही नहीं किया, उसे बांधकर उसके साथ मारपीट की.

जब लक्ष्मी के भाई देवकरण ने उसके ससुराल वालों को अपनी बहन से बात करने के लिए फोन लगाया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया. शक होने पर जब देवकरण ने पड़ोसियों से बात की, तो उसे पता चला कि उसकी बहन की तबीयत खराब है. जब वह अपनी बहन से मिलने उसके ससुराल पहुंचा, तो अपनी बहन की यह दशा देखकर उसके होश उड़ गए. वह अपनी बहन को लेकर 18 मार्च को थाने पहुंचा और आरोपी पति, सास-ससुर, देवर व देवरानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई.

इस मामले में टीआई शैलेन्द्र मुकाती ने बताया कि महिला एसआई को मामले की जांच सौंपी गई है. ससुराल पक्ष के 5 आरोपी पति बबलू झाला, ससुर भेरू झाला, सास मंजू झाला, देवर अंकित झाला, देवरानी काजल झाला के खिलाफ धारा 498-ए, 323, 324, 326, 504, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया. लक्ष्मी का मेडिकल करवाया गया. पीड़िता के पैर में सरिए के कारण गंभीर घाव हुआ है. अन्य जगह भी चोट के निशान हैं. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इधर महिला ने भी उसके साथ हुए अत्याचार कर बारे में बयान जारी कर बताया है. न्याय की मांग की है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Delhi High Court: रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को झटका, ट्रायल पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार; पूछा- ‘दिल्ली में क्या कर रहे थे?’     |     MP News: शिवपुरी में मंत्री के बेटे की थार ने 5 लोगों को रौंदा, हादसे के बाद बोला- सायरन बजाया था, सामने से हटे क्यों नहीं?     |     Harivansh Narayan Singh: हरिवंश का दोबारा राज्यसभा उपसभापति बनना तय, कल सदन में आएगा सर्वसम्मति का प्रस्ताव     |     Women’s Reservation: ‘OBC कोटा और जाति जनगणना के बिना सब अधूरा’, प्रियंका गांधी ने महिला आरक्षण पर सरकार को घेरा     |     Delimitation 2026: दक्षिण में सीटें औसत से ज्यादा बढ़ेंगी, संसद में अमित शाह ने समझाया परिसीमन का पूरा गणित     |     लातूर में शर्मनाक! शराब के नशे में धुत टीचर ने सिगरेट पीते हुए जांची बच्चों की कॉपियां, वीडियो सामने आने के बाद सस्पेंड     |     पंजाब में गैंगस्टरों का काल बनेगा AI! चेहरा देखते ही खुल जाएगी अपराधियों की कुंडली, पंजाब पुलिस का नया ‘डिजिटल वार’ शुरू     |     नांदेड़ में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा: स्कूल से घर लौट रहे 4 बच्चे नाले में डूबे, चारों के शव बरामद     |     ‘परिसीमन पर राज्यों के साथ भेदभाव नहीं होगा’, संसद में प्रधानमंत्री मोदी ने दी गारंटी; दक्षिण भारतीय राज्यों की चिंताओं पर दिया बड़ा बयान     |     दिल्ली एयरपोर्ट पर दो विमानों के बीच टक्कर: स्पाइसजेट और अकासा एयर के विंग्स आपस में टकराए, बाल-बाल बचे यात्री     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें