सऊदी अरामको की कुछ हिस्सेदारी खरीद सकते हैं गौतम अडानी 

नई दिल्ली। गौतम अडानी का अडानी ग्रुप सऊदी अरब की तेल कंपनी सऊदी अरामको के साथ एक बड़ी डील कर सकता है। खबरों के मुताबिक गौतम अडानी की कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी तेल निर्यातक सऊदी अरामको की कुछ हिस्सेदारी भी खरीद सकती है। ब्लूमबर्ग ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि गौतम अडानी की कंपनी सऊदी अरामको के साथ ज्वॉइंट इंवेस्टमेंट और संभावित सहयोग को लेकर शुरुआती बातचीत के दौर में है। अडानी समूह कंपनी में सऊदी अरब के पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) की हिस्सेदारी खरीद सकता है। खबर के मुताबिक सऊदी अरामको की हिस्सेदारी खरीदने के लिए भले अडानी ग्रुप को अभी करोड़ों डॉलर खर्च करने होंगे। आने वाले समय ये डील संपत्तियों के हस्तांतरण में या अरामको या उसकी सब्सिडियरी साबिक जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी में बदल सकती है। ये साझेदारी रिन्यूएबल एनर्जी, क्रॉप न्यूट्रिएंट्स या केमिकल सेक्टर में हो सकती है।
इतना ही नहीं इस डील में अडानी ग्रुप पीआईएफ को इंडिया के इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में निवेश करने के लिए कह सकती है। हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि बातचीत काफी शुरुआती चरण में है। इस बारे में अडानी ग्रुप, सऊदी अरामको और पीआईएफ ने किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की है। अडानी ग्रुप के साथ ये डील सऊदी अरामको को भारत जैसे दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते एनर्जी कंज्यूमर्स से जोड़ सकती है। सऊदी अरामको ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ 15 अरब डॉलर के निवेश को लेकर करीब 2 साल तक बातचीत की। लेकिन पिछले साल नवंबर में ये बातचीत टूट गई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें