शपथ ग्रहण के बाद बाबा का बुलडोजर और सोम का डंडा दोनों चलेगा

नई दिल्ली । विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम ने समाजवादी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा है कि अब यूपी में बाबा का बुलडोजर और सोम का डंडा दोनों चलेगा।  दरअसल यूपी में बुलडोजर बाबा सीएम योगी आदित्यनाथ के संदर्भ में कहा जाता है।  ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम योगी आदित्याथ ने अपने कार्यकाल में कई अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलवाए थे।  संगीत सोम ने कहा- ‘सपाई गलतफहमी में ना रहें, शपथ ग्रहण के बाद बाबा का बुलडोजर और संगीत सोम का डंडा दोनों चलेगा।’ यूपी के सरदना सीट से दो बार विधायक रहे संगीत सोम ने खेड़ा गांव में आयोजित सभा में ये बात कही। गौरतलब है कि संगीत सोम पर 2013 में हुए मुजफ्फरनगर दंगो को लेकर कई मामले दर्ज हैं।  संगीत सोम इस बार भी चुनाव लड़े थे लेकिन इस बार उन्हें सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान ने करीब 18 हजार वोटों के अंतर से हराया।  संगीत सोम ने कहा ‘बेशक मैं इस बार चुनाव हार गया हूं लेकिन में समाज के लोगों की भलाई के लिए काम करता रहूंगा। सोम ने आगे कहा कि वो अपनी पार्टी के साथ माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की कोशिश करते रहेंगे।  संगीत सोम ने ये भी कहा कि कोई मुगालते में ना रहे कि मैं चुनाव हार गया हूं।  मैं आज भी उतना पॉवर में हूं जितना चुनाव जीतने के बाद होता।  संगीत सोम ने आगे कहा कि जो नेता आज जीते हैं उन्हें जनता ने लंबे समय तक सत्ता से दूर रखा है।  उन्होंने ये भी कहा कि कुछ नेता अपने राजनीतिक फायदे के लिए मेरी जाति को लेकर राजनीति करने की कोशिश कर रहे हैं।  लेकिन हम उन्हें किसी भी हाल में कामयाब नहीं होने देंगे।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhilai Cyber Fraud: भिलाई में शेयर मार्केट के नाम पर 16.66 लाख की ठगी, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप लिंक से बिछाया था जाल     |     allianwala Bagh: जलियांवाला बाग शहादत दिवस पर राष्ट्रीय दिशा मंच ने जयस्तम्भ चौक पर शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि     |     Dhamtari Crime: धमतरी में हेरोइन बेचते दो तस्कर गिरफ्तार, लाखों का सामान और नकदी बरामद; पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Surajpur Crime: सूरजपुर में नाबालिग से शोषण का आरोप, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में; जांच शुरू     |     Raipur News: रायपुर में बड़ी कार्रवाई, 11 बाल श्रमिकों को किया गया रेस्क्यू; कलेक्टर के आदेश पर एक्शन से मचा हड़कंप     |     MP BJP Core Group Meeting: मप्र भाजपा कोर ग्रुप की पहली बैठक आज, UCC और महिला आरक्षण बिल पर होगा बड़ा मंथन; जानें क्या है पार्टी का प्लान     |     MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश में UCC की तैयारी! विशेष कमेटी के गठन को मंजूरी और 8 नए वन स्टॉप सेंटर खोलने का बड़ा फैसला     |     Census New Guidelines: जनगणना में महिलाओं का नाम बताने के लिए बाध्य नहीं कर सकेंगे कर्मचारी, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन     |     Ujjain Crime: उज्जैन में हिस्ट्रीशीटर के घर बदमाशों का पेट्रोल बम से हमला, दो युवक भी झुलसे; इलाके में भारी तनाव     |     Gwalior Cyber Fraud: बिना OTP और कॉल के ग्वालियर में लाखों की ठगी, कोचिंग संचालक के बैंक खाते से उड़े पैसे; जानें कैसे हुआ ये ‘अनोखा’ फ्रॉड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें