वैलेंटाइन डे पर मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के गाने तेरी अदा का टीजर रिलीज मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के गाने तेरी अदा का टीजर सामने आ चुका है। बीते दिनों ही इस गाने के सेट से शिवांगी और मोहसिन की कई तस्वीरें सामने आई थी। फैन्स को ये रिश्ता क्या कहलाता है के कायरा के इस गाने का इंतजार बेसब्री से है। इस गाने का टीजर इतना खूबसूरत है कि एक पल के लिए भी इससे नजरें हटा पाना मुश्किल है। टीजर में मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की केमेस्ट्री देखते ही बन रही है। यह भी पढ़ें Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और… Jul 26, 2026 Lock Upp 2 News: ‘India’s Got Latent विवाद के… Jul 25, 2026 तेरी अदा गाने को VYRLOriginals के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने ने यूट्यूब चैनल पर कई रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। बात की जाए तेरी अदा के टीजर की तो 29 सेकंड में ही आपको पता चल जाएगा कि इस गाने में सिर्फ और सिर्फ प्यार का खुमार है। मोहसिन खान और शिवांगी जोशी की जोड़ी सालों से लोगों को एंटरटेन करती आ रही है और इस गाने के जरिए एक बार फिर से इनकी जोड़ी धमाल मचाने वाली है। बीते दिनों ही राजन शाही ने खुलासा किया था कि वह एक बार फिर से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान को साथ लेकर आएंगे। इसके बाद से ही फैन्स लगातार आस लगा रहे हैं कि दोनों फिर से किसी शो में साथ दिखेंगे। Share