वैलेंटाइन्स डे पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन की फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ की शूटिंग शुरू

14 फरवरी यानि वैलेंटाइन्स डे के बेहद खास मौके पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन की अनूठी लव स्टोरी वाली फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ की शूटिंग शुरू हो रही है। यह फिल्म एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है जिसके जरिए लोगों को उनकी शख्सियत से जुड़े एक अहम पहलू को लेकर सामाजिक संदेश देने की कोशिश की जाएगी। फिल्म के निर्माताओं ने आज फ़िल्म के ऐलान के साथ ही इसका एक मजेदार टीजर पोस्टर भी जारी किया। अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, “कोई दिखने में कैसा है, यह देखनेवाले शख़्स के नज़रिए की बात होती है। यह लोगों को एक अहम संदेश देगी कि किसी शख़्स के बाहरी पहनावे व दिखावे पर ना जाएं। इसे लेकर हर किसी की अपनी-अपनी धारणाएं होती हैं।”

इस फिल्म का निर्देशन करने को लेकर बेहद खुश नवानियत सिंह कहते हैं, “मुझे इस बात की बेहद ख़ुशी है कि मैंने जैसा सोचा था, ठीक वैसा ही हो रहा है। मैं इस फिल्म की कहानी को लेकर बेहद रोमांचित हूं और मुझे खुशी है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सैनन को भी फ़िल्म की कहानी बहुत पसंद आई। दोनों कहीं से भी कपल नहीं लगते हैं, मगर एक कपल के तौर पर मुझे इन दोनों से बेहतर कोई एक्टर नहीं लगा। इतना ही नहीं, शूटिंग शुरू करने के लिए वैलेंटाइन डे से बेहतर और कोई दिन नहीं हो सकता था। ‘नूरानी चेहरा’ के माध्यम से बॉलीवुड में बतौर अभिनेत्री डेब्यू करने जा रही नुपुर सैनन अपनी पहली फिल्म में नवाज के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं। कई रोमांटिक उपन्यास लिखने वाली केट एंजेल को उद्धृत करते हुए नुपूर कहती हैं, “बाहरी खूबसूरती किसी को भी आकर्षित कर सकती है, मगर आंतरिक सुंदरता मोहपाश में बांध लेती है।” उनकी इसी बात में नूर और हिबा की प्रेम कहानी का सार छिपा हुआ है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें