विधानसभा चुनाव: अमेठी की लड़ाई में ‘‘उधार” के खिलाड़ियों पर निर्भर हैं भाजपा, कांग्रेस

 पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कभी गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी की लड़ाई में ‘‘उधार” के खिलाड़ियों पर निर्भर हैं, जिसे भाजपा अब भेद चुकी है। अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा ने पूर्व कांग्रेस नेता संजय सिंह को मैदान में उतारा है, जो 2019 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आ गए थे। वहीं, कांग्रेस ने इस सीट से आशीष शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। इस सीट पर पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से शुक्ला 2017 में भाजपा में आए थे और अब कांग्रेस में चले गए हैं। संजय सिंह की उम्मीदवारी की घोषणा के कुछ क्षण बाद शुक्ला को दिल्ली में कांग्रेस में शामिल किया गया और तुरंत उनको इस हाई प्रोफाइल सीट से टिकट दे दिया गया। यह सीट इंदिरा गांधी के जमाने से गांधी परिवार के लिए काफी महत्तवपूर्ण रही हैं। टिकट मिलने के बाद बिना समय गंवाए सिंह और शुक्ला दोनों अपनी-अपनी नयी पार्टी के प्रति वफादारी की शपथ ले रहे हैं और अपनी-अपनी पार्टी के घोषणा पत्र के साथ मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं।

भाजपा और कांग्रेस की लड़ाई में समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने आजीवन कारावास की सजा काट रहे गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति को अमेठी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है। मायावती की बसपा ने दलित-ब्राह्मण फॉर्मूले के तहत रागिनी तिवारी को मैदान में उतारा है। अमेठी की लड़ाई 2014 में शुरू हुई जब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को चुनौती दी थी, वह 2014 में तो चुनाव हार गईं लेकिन 2019 में राहुल गांधी को हराकर उन्होंने अपनी पिछली हार का बदला लिया। अमेठी लोकसभा क्षेत्र की पांच विधानसभा सीटों में से 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत हासिल की थी। गौरीगंज सीट तब सपा के खाते में गई थी, जबकि कांग्रेस अपने ही गढ़ में खाली हाथ रही थी। अमेठी लोकसभा सीट में पांच विधानसभा क्षेत्र अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर (सुरक्षित), तिलोई और सलोन (पड़ोसी रायबरेली जिले में स्थित) शामिल हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला, जो कभी अमेठी से लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ लड़े थे और एक लाख से अधिक वोट हासिल किये थे, अब प्रियंका गांधी के ‘‘लड़की हूं लड़ सकती हूं” के नारे के साथ मैदान में हैं। सपा सरकार में मंत्री रहे गायत्री नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। अपनी मां का चुनाव प्रचार देख रहे गायत्री के बेटे अनिल प्रजापति ने कहा, ‘‘यह सब झूठ है … मेरे पिता को साजिश के तहत मामले में फंसाया गया था।” प्रजापति की पुत्रियां- अंकिता प्रजापति और सुधा प्रजापती, जेल में बंद अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रही हैं। बसपा प्रत्याशी रागिनी तिवारी भारी संख्या में ब्राह्मण जाति के वोट और दलितों में मायावती के आधार वोट के साथ अपना प्रचार कर रही हैं। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में सूत्रों के अनुसार अमेठी विधानसभा क्षेत्र में 3.48 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें से ब्राह्मणों की संख्या 80,000 है। ठाकुर 30,000 के आसपास, मुस्लिम 25,000, दलित 30,000 और अन्य पिछड़ा वर्ग के लगभग 1.25 लाख मतदाता हैं। सिंह जहां ठाकुर हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी शुक्ला और बसपा प्रत्याशी तिवारी ब्राह्मण हैं।

सपा की महाराजी प्रजापति अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं। प्रभावशाली स्थानीय भाजपा नेता राजेश आग्रही, जो स्मृति ईरानी के निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि भी हैं, ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘न तो राहुल गांधी को यहां के लोग स्वीकारने वाले हैं और न ही कोई जाति कारक यहां काम करेगा।” चुनाव में टिकट के प्रबल दावेदार रहे आग्रही ने कहा, ‘‘हर गरीब के होठों पर केवल ‘मोदी-योगी’ मंत्र है। बिना किसी भेदभाव के डबल इंजन सरकार लोगों को मुफ्त राशन और स्वास्थ्य लाभ दे रही है।” कॉलेज छात्रा साधना और प्रीति का कहना है कि प्रियंका गांधी की ‘‘लड़की हूं… लड़ सकती हूं” नारे का लोगों के बीच कोई असर नहीं है। जयश मोहल्ले की रहने वाली प्रीति ने कहा, ‘‘हम पढ़ेंगे या गुंडों से लड़ेंगे?” पांडेयपुर बाजार के जंग बहादुर सिंह, लोकनाथ यादव और राम बहादुर यादव ने कहा कि वे उन्हें ही वोट देंगे जो क्षेत्र में विकास कार्य करने का वादा करते हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का ‘प्लान’, 40 दिन में की 70 बार चोरी     |     राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हिरासत में     |     मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: ‘ऑपरेशन Cy-वज्र’ के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा     |     गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव     |     Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान     |     छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप     |     Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार     |     ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है ‘जिम्नास्टिक बेल्ट’     |     Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छुट्टी?     |     Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर ‘आसमानी आफत’, भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थिति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें