विजय एकादशी व्रत से मिलते हैं ये लाभ, पूरी होगी आपकी हर मनोकामना

फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि को एकादशी का व्रत किया जाता है। इस एकादशी को विजय दिलाने वाली एकादशी कहा जाता है. इस एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में विजय मिलती है.

प्रत्येक एकादशी में भगवान विष्णु की पूजा का विधान है. एकादशी का व्रत कर भगवान विष्णु की पूजा करने से व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में विजय पा सकते हैं. इस बार विजया एकादशी व्रत दो दिन है. लेकिन गृहस्थ लोग 26 फरवरी को व्रत रखेंगे. इस व्रत को करने से कई लाभ होते हैं.

विजया एकादशी व्रत से होने वाले लाभ

1. इस व्रत को करने से व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है. वह जीवात्मा जन्म मरण के बंधन से मुक्ति हो जाती है और उसे श्रीहरि के चरणों में स्थान प्राप्त होता है.

2. विजया एकादशी व्रत सभी मनुष्यों को करना चाहिए. इस व्रत के पुण्य प्रभाव से विजय की प्राप्ति होती है. लंका पर विजय से पूर्व प्रभु श्रीराम ने भी विजया एकादशी व्रत वि​धिपूर्वक रखा था.

3. जैसा ब्रह्मा जी ने बताया था कि विजया एकादशी व्रत करने से व्यक्ति के समस्त पाप मिट जाते हैं.

4. विजया एकादशी व्रत सभी व्रतों में उत्तम इसलिए भी है क्योंकि इसको करने से वाजपेय यज्ञ के समान ही पुण्य लाभ प्राप्त होता है.

Vijaya Ekadashi 2022: शुभ संयोग

विजया एकादशी के दिन खास संयोग बन रहा है. इसदिन त्रिपुष्कर योग के साथ सिद्दि योग रहेगा.

त्रिपुष्कर योग- 27 फरवरी सुबह 8 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 28 फरवरी सुबह 5 बजकर 42 मिनट तक

सिद्धि योग- 26 फरवरी को रात 8 बजकर 52 मिनट तक

विजया एकादशी की सबसे खास बात यह है कि इसका संबंध मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से है, ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति इस दिन का व्रत रखता है उसके समस्त विरोधियों और शत्रुओं का नाश होता है. धार्मिक मानयातों के अनुसार विजया एकदशी का व्रत आपकी आत्मा पर बोझ रहे समस्त पापों का शमन करने वाला होता है.

Vijaya Ekadashi 2022: व्रत सामग्री एवं पूजा विधि

● एकादशी से एक दिन पूर्व एक वेदी बनाकर उस पर सप्त धान्य रखें

● सोने, चांदी, तांबे अथवा मिट्टी का कलश उस पर स्थापित करें

● एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर व्रत का संकल्प लें

● पंचपल्लव कलश में रखकर भगवान विष्णु की मूर्ति की स्थापना करें

● धूप, दीप, चंदन, फल, फूल व तुलसी आदि से श्री हरि की पूजा करें

● उपवास के साथ-साथ भगवान कथा का पाठ व श्रवण करें

● रात्रि में श्री हरि के नाम का ही भजन कीर्तन करते हुए जगराता करें

● द्वादशी के दिन ब्राह्मणों को भोजन आदि करवाएं व कलश को दान कर दें

● तत्पश्चात व्रत का पारण करें

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर्शन जारी     |     दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कैपिटल खर्च     |     जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज     |     पेपर लीक के ‘Proceeds of Crime’ की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो सकती है बड़ी एंट्री     |     केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— “राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैलाना चाहते हैं अराजकता”     |     मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संशोधन बिल?     |     दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— “First in My Bloodline” हर बेटी के सशक्तिकरण की वास्तविक पहचान     |     दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम मोदी को घेरा     |     महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, ‘ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी’ के तहत 803 प्रोएक्टिव FIR दर्ज     |     ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें