रोड हादसे में बाइक सवार बीटेक छात्र की मौत देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 बिहार | थाना क्षेत्र के चन्नो मोड़ गुल्ली यादव के दुकान के सामने एकचारी महगामा पथ में बुद्धबार को सड़क दुर्घटना में रानीदियारा पंचायत के वार्ड नंबर 16 टपुआ दियारा के राधे मंडल का 24 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार की मौत हो गई है। पुलिस ने बाइक एवं शव को उठाकर थाना लेते गया है। पुलिस ने घटना स्थल के पास स्थित ट्रैक्टर के ट्राली को भी जप्त कर ले गया है। दुर्घटना कैसे हुई है यह स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना… Jul 26, 2026 धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान;… Jul 26, 2026 टपुआ गांव के ग्रामीणों ने बताया कि नवनीत बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। दो भाई में यह बड़ा था। मां का पहले ही देहांत हो चुका है। छोटा भाई आनन्द कुमार रसलपुर थाना गया है। घटना की सूचना मिलते ही घर मे कोहराम मच गया है। परिजनो के रोने विलखने से स्थिति ह्रदय विदारक बनी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि नवनीत पढ़ने में काफी तेज था। स्थानीय लोगों ने बताया की युवक लाल रंग की फैसन प्रो बाइक से सनोखर के तरफ से तेज गति से एकचारी के तरफ आ रहा था। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पूछताछ के बाद शव लेकर चली गई। Share