राहुल बजाज का निधन, चेतक से बदल डाली थी कंपनी की किस्मत, स्कूटर पर थी 10 साल की वेटिंग देश By Nayan Datt On Feb 12, 2022 नई दिल्ली बजाज ग्रुप के पूर्व चेयरमैन राहुल बजाज का शनिवार (12 फरवरी, 2022) को निधन हो गया। वह 83 साल के थे। 10 जून 1938 को जन्मे राहुल बजाज ने 40 से ज्यादा सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन का पद संभाला था। राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाज ऑटो के अध्यक्ष के रूप में इस्तीफा दे दिया था। वह राहुल बजाज ही थे, जिन्होंने आइकॉनिक बजाज चेतक स्कूटर के जरिए कंपनी की किस्मत बदल डाली थी। यह भी पढ़ें Sir Garfield Sobers: वेस्टइंडीज के महान क्रिकेटर सर गारफील्ड… Jul 18, 2026 Sonam Wangchuk Protest: वांगचुक पर पुलिस एक्शन से भड़की… Jul 18, 2026 हर किसी की जुबान पर था ‘हमारा बजाज’ राहुल बजाज के नेतृत्व में बजाज समूह ने तेजी से ग्रोथ की थी। उनकी लीडरशिप में ही कंपनी ने 1972 में बजाज चेतक स्कूटर को पेश किया था। इसकी बिक्री 2006 तक की गई थी। भारत के महान योद्धा महाराणा प्रताप के प्रसिद्ध घोड़े के नाम पर इसे चेतक नाम मिला था। स्कूटर का डिज़ाइन इटली के Vespa स्कूटरों से काफी प्रेरित था। Share