रायपुरः IT Raid… जाने कितना मिला कैश

रायपुर. आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ में इनकम टैक्स की रेड सुर्खियों में है. लेकिन देर शाम तक विभाग से जो खबरें छनकर सामने आ रही हैं वे बेहद चौंकाने वाली है.

 जहां-जहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी हैं वहां से कितना कैश मिला ये जानने से पहले आप ये जान लें कि ये रेड कहा पड़ी है. कचना स्थित रोमांस्क्यू विला में विनोद जैन के घर, उनके रिश्तेदार राशू जैन, पंडरी स्थित होटल पुनीत, अशोका रत्न, हीरापुर के तेंदुआ स्थित चना फैक्ट्री, तेलीबांधा के जीवन विहार, समेत रिश्तेदार एवं कारोबार से जुड़े लोगों के घर और दफ्तर पिछले 14 घंटों से रेड की कार्रवाई जारी है.

 सूत्र बतातें है कि जशपुर/रायपुर के विनोद जैन, कवर्धा के कन्हैया अग्रवाल और दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के मकान और अन्य ठिकानों पर चल रही कार्रवाई. कन्हैया अग्रवाल के घर और उनकी दुकान अमन इलेक्ट्रॉनिक पर छापेमारी चल रही है, साथ ही उनके भाई विनोद अग्रवाल और नितेश अग्रवाल के मकान पर दबीश दी गई है.

 सूत्रों के अनुसार दुर्ग के मालवीय नगर स्थित एनसी नाहर और जितेंद्र नाहर के खिलाफ जीएसटी में भी जांच चल रही है. जीएसटी विभाग के अफसरों ने ठेकेदार नाहर के लिए आईटी की टीम को इनपुट दिया था, उसी आधार पर छापे की कार्रवाई की गई है.

 सूत्रों के अनुसार कल रात 1 बजे के आस-पास रायपुर से करीबन 65 अधिकारी और कर्मचारी अलग-अलग स्थानो के लिए टीम रवाना हुई थीं. जिसमें कई महिला अधिकारी भी शामिल है. इसके साथ ही रायपुर पुलिस लाइन से देर रात ही महिला और पुरुष पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया था.

अभी तक की कार्रवाई में विभाग को 9-10 करोड़ रूपए कैश मिले जाने की जानकारी है. वहीं बड़ी मात्रा में ज्वेलरी और कई जगहों पर प्रॉपर्टी की जानकारी भी विभाग को मिली है. इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक बैंक लॉकर की जानकारी भी इस छापे में मिली है.

 सूत्रों का दावा है कि ये कार्रवाई और करीब 2-3 दिनों तक चलेगी. वहीं इनकम टैक्स की एक टीम जल्द ही बैंक लॉकर भी खंगालने की तैयारी कर रही है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा     |     Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह     |     Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलिस     |     MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्रेनों के फेरे बढ़े     |     Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP की सख्त कार्रवाई     |     Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति के मायने     |     Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जिगाना पिस्टल हुई थी बरामद     |     Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी     |     Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दोनों आरोपी     |     Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-फ्लूड टेस्ट पैनल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें