रानी मुखर्जी ने पति आदित्य चोपड़ा के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे मनोरंजन By Nayan Datt On Mar 22, 2022 बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। फैन्स और फॉलोवर्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अपने जन्मदिन को रानी मुखर्जी ने खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। इस मौके पर उन्हें और उनके पति आदित्य चोपड़ा को पपराजी ने स्पॉट किया। आदित्य चोपड़ा आमतौर पर हमेशा कैमरे पर आने से बचते हैं लेकिन पत्नी के लिए इस खास दिन वह नजर आ ही गए। रानी के साथ उनकी करीबी दोस्त भी मौजूद रहीं जिन्होंने बर्थडे सेलिब्रेशन को और स्पेशल बना दिया। आदित्य और रानी दोनों ही बेहद निजी रहना पसंद करते हैं। यह भी पढ़ें 10 साल का लंबा इंतजार खत्म: मां बनने वाली हैं एक्ट्रेस… Apr 30, 2026 भोजपुरी इंडस्ट्री में फिर मचेगा तहलका! खेसारी लाल यादव के नए… Apr 29, 2026 बर्थडे सेलिब्रेशन के मौके पर रानी ने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी। उसके साथ उन्होंने कैजुअल स्नीकर्स मैचिंग किए। सनग्लासेस के साथ रानी ने रेड कलर की लिपस्टिक लगाई हुई थी। वहीं आदित्य चोपड़ा हाथों में आइस्क्रीम लेकर सड़क पर चलते दिखे। उनकी तस्वीरें पपराजी ने दूर से लीं। आदित्य ने ब्लू कलर का फुल टीशर्ट पहना हुआ है और ब्लैक मास्क लगाया है। Share