योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों के खिलाफ शरू हुआ अभियान देश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 योगी आदित्यनाथ के दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेने के बाद से अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान में सबसे पहले निशाने पर हैं नाबालिग बच्चों और महिलाओं पर बुरी नजर रखने वाले अपराधी। ऐसे अपराध और अपराधियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर है और लगातार वह शासन के अधिकारियों से फीडबैक लेते रहते हैं। यह भी पढ़ें West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका… May 19, 2026 Howrah Eviction Drive: हावड़ा में भारी सुरक्षा के बीच… May 18, 2026 अपराधियों के खिलाफ चल रहे इस अभियान की जानकारी लेने के लिए एसीएस होम अवनीश अवस्थी ने पुलिस और अभियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक कर प्रदेश के सभी जनपदों में पिछले एक सप्ताह के दौरान हुई कार्रवाई की समीक्षा की। समीक्षा में साफ हुआ कि माफिया, गैंगस्टर के साथ ही महिला उत्पीड़न, अवैध शस्त्र और जहरीली शराब से संबंधित मामलों में ताबड़तोड़ 121 अपराधियों को सजा दिलाई गई। बैठक में प्रमुख सचिव न्याय प्रमोद श्रीवास्तव, डीजीपी मुकुल गोयल, एडीजी अभियोजन आशुतोष पांडेय, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा नीरा रावत, एडीजी क्राइम केएसपी कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। Share