मोदी के बाद टिक नहीं पाएगी भाजपा कांग्रेस हमेशा रहेगी: वीरप्पा मोइली

नई दिल्ली । पांच राज्यों के चुनावी परिणाम के बाद एक तरफ कांग्रेस में जबर्दस्त घमासान मचा हुआ है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने हार से उपजे पार्टी के जख्मों पर मरहम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने कहाकि भाजपा और दूसरे दल आते-जाते रहेंगे। केवल कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो हमेशा रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं से वापस सत्ता में आने के लिए अपने एटीट्यूड में बदलाव करने को भी कहा। वीरप्पा मोइली का यह बयान गुलाम नबी आजाद के घर जी-23 नेताओं की मीटिंग के बाद आया है। मोइली ने कहाकि चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नेताओं को जिंदगी, समाज और हर चीज के प्रति अपने एटीट्यूड में बदलाव लाना चाहिए। उन्होंने कहाकि कांग्रेस हमेशा रहने वाली पार्टी है। मोइली ने इस दौरान नेहरू के बयान का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहाकि जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि अगर कांग्रेस गरीबों और पिछड़ों के लिए काम करना बंद कर देगी तो यह खत्म हो जाएगी। हमें इन लोगों के लिए काम करना है और उम्मीद नहीं खोनी है। मोइली ने कहाकि कांग्रेस नेताओं को इस बात से हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है कि हम सत्ता में नहीं हैं। उन्होंने भाजपा और अन्य दलों को ट्रांजिट पैसेंजर की संज्ञा दी। उन्होंने कहाकि यह दल आते-जाते रहेंगे। केवल कांग्रेस ही यहां हमेशा-हमेशा रहेगी। उन्होंने कहाकि जी-23 गुट वरिष्ठ नेताओं को निशाना बना रहा है और कांग्रेस को कमजोर कर रहा है। उन्होंने कहाकि भाजपा हमेशा रहने वाली पार्टी नहीं है। मोदी के बाद इसका टिक पाना मुश्किल होगा। इस बीच सोनिया और राहुल गांधी जी-23 नेताओं से मिल सकते हैं। हालांकि इसकी तारीख अभी तय नहीं होगी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें     |     भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू     |     सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप     |     अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला     |     MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक कटेगा टोल     |     Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन यादव, 1.25 करोड़ बहनों के खातों में आएंगे ₹1835 करोड़     |     Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; डीसीपी ने की सराहना     |     Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को मजबूर 48 बच्चे     |     Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाली 2 किमी सड़क     |     जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें