मोटर साइकिल तथा मोबाइल चोरी करने वाला गिरफ्तार छत्तीसगढ़ By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 भिलाई। पोटिया शराब भट्ठी के पास से एक बाइक और मोबाइल चोरी करने वाले बदमाश को पुलगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से चोरी का बाइक और मोबाइल जब्त किया गया है। यह भी पढ़ें CG Crime News: धमतरी में सरेआम गुंडागर्दी! पेशी पर आए… Apr 16, 2026 CG Elephant Attack: सूरजपुर में गजराज का खौफनाक तांडव! 30… Apr 16, 2026 पुलिस ने बताया कि दीनदयाल नगर रायपुरा रायपुर निवासी शिकायतकर्ता अवधेश कुमार यदु सोमवार की दोपहर में अपनी मोटर सायकल से दुर्ग आया हुआ था। वो पोटिया देशी शराब दुकान के सामने रुका। अपने मोबाइल को बाइक की सीट के नीचे छिपाकर वो शराब लेने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात आरोपित ने उसकी बाइक और मोबाइल को चोरी कर लिया था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने पोटिया चौक के पास कुंदरापारा पोटियाकला दुर्ग निवासी अजय बघेल (31) को चोरी की बाइक व मोबाइल के साथ पकड़ा। आरोपित ने शराब दुकान के सामने से बाइक व मोबाइल चोरी करने की बात स्वीकार की। उसके खिलाफ चोरी की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। Share