मैं आज पूरे मूड में हूं: मुख्यमंत्री ने विधानसभा में की कई बड़ी घोषणाएं, एक नजर शिवराज की मुख्य बातों पर

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के छठवें दिन की कार्यवाही खत्म हो गई है, लेकिन आपको सदन में हुई बड़ी घोषणाएं और मुख्य बिन्दु पर नजर डालते हैं. विधानसभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज पूरे मूड में हूं.

विधानसभा में सीएम ने की प्रमुख घोषणाएँ

– कांग्रेस की कर्जमाफी की घोषणा के कारण डिफॉल्टर हुए किसानों का अतिरिक्त ब्याज सरकार भरेगी.

– कोरोना काल में 88 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं का रु. 6,000 करोड़ का बकाया बिल माफ किया जाएगा.

– विधायकों की निधि को 2 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये किया गया.

– मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को पुनः प्रारम्भ किया जायेगा, साथ ही लाडली लक्ष्मी योजना को रीडिज़ाइन किया जायेगा.

सीएम शिवराज ने कहा कि अगर मध्य प्रदेश की राजनीति में भेदभाव और अन्याय का प्रारंभ किया, तो वह 15 महीना की सरकार में हुआ, इससे पहले कांग्रेस ने नहीं किया. कुचल दो, दबा दो, बदला ले लो, मार डालो यह कौन सी राजनीति है माननीय अध्यक्ष महोदय ? लेकिन हम ऐसा भेदभाव नहीं करेंगे. सबका साथ, सबका विकास. इन्होंने तो कई हटा दिए, इसके लिए तो सरकार हटी है, नहीं तो 5 साल काम करती. उस समय बड़ी जल्दी में रहते थे, चलो-चलो टाइम नहीं है उन्हें भी कह दिया टाइम नहीं है. इन्होंने कहा कि हम भी चले मामा के पास हमारे पास भी टाइम नहीं है. ये भेदभाव करने की जरूरत क्या थी.

विधानसभा में शिवराज ने कहा कि आज मैं गर्व के साथ कहता हूं कि 23 लाख मकान बनाकर हमने कंप्लीट कर दिये है और बाकी पर तेजी से काम हो रहा है. इस साल के अंत तक 30 लाख मकान बनाकर कंप्लीट कर दिए जाएंगे. मेरे विधायक मित्र जरा तारीख नोट कर लें. 28 तारीख को दिन के 12 बजे हम 5 लाख 21 हजार मकानों में गृह प्रवेश का कार्यक्रम पूरे मध्यप्रदेश में रखेंगे. जिसमें आप भी आमंत्रित हैं. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली हमसे जुड़ कर अपनी बात कहेंगे.

सीएम शिवराज ने विधानसभा में कहा कि 48 लाख उपभोक्ताओं ने “समाधान योजना के अंतर्गत” 189 करोड रुपए जमा किया था. अब वह यह महसूस ना करें कि हम तो ठगे गए अब हमारा क्या होगा. मैं आज यह फैसला भी कर रहा हूं. उन्होंने जितने पैसे जमा किए हैं, वह आगे बिजली के बिलों में समायोजित कर लिए जाएंगे.

शिवराज ने कहा कि कई किसानों ने 2 लाख के माफ़ी के चक्कर में पैसा नहीं भरा, डिफाल्टर हो गए. डिफाल्टर हो गए तो, ब्याज का चक्कर भी चालू हो गया और वह ब्याज की चकरी ऐसी चली की, कई बुरी तरह से परेशान हैं. इसलिए आज इस पवित्र सदन में आपके सामने यह फैसला कर रहा हूं. जो इस चक्कर में डिफाल्टर हो गए हैं, उनके ऊपर ब्याज का जो बोझ है, वह बोझ भारतीय जनता पार्टी की सरकार उतारने का काम करेगी.

हम सभी विधायक पूरी शिद्दत से मध्यप्रदेश की जनता की सेवा करते रहें, सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारते रहें. विधायक निधि को 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ किया जा रहा है. इसमें स्वेच्छानुदान की राशि को 50 लाख किया जाएगा.

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि गोविंद सिंह ने जो बात कही है, उसे देखते हुए लगता है कि कांग्रेस का परम कल्याण सुनिश्चित है. ये दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई इधर गिरा, कोई उधर गिरा. अन्यथा न लें, घोषित कर दिए चन्नी और अध्यक्ष बना दिए सिद्धू. हालत यह हो गई कि सिद्धू जी ने कहा… मुझे मेरी हार का दुख नहीं है, चन्नी दोनों जगह से हार गया वह ज्यादा अच्छा है. ऐसी हालत में माननीय अध्यक्ष महोदय हम भी कुछ नहीं कर सकते.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क्या है पूरा मामला     |     Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज में शामिल होगा जर्मनी     |     Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भारतीय युवक पर भी एक्शन     |     Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले रहेंगे सभी बैंक     |     ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा     |     Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझें पूरा सच     |     Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्यावरणीय संकट     |     MP High Court On POCSO Act: ‘लंबित हैं 14,531 मामले’; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोतरी पर जताई गहरी चिंता     |     Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता से मनाया डोल ग्यारस     |     Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई रणनीति     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें