मेरठ में स्कूली बच्चों से भरा टेंपो पलटने से मासूम की मौत उत्तरप्रदेश By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 मेरठ में स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो हादसे का शिकार हो गया। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि अन्य कई घायल हो गए। बताया गया कि मरने वाले बच्चे का नाम अगस्त भारद्वाज पुत्र कौशल भारद्वाज निवासी न्यू देवपुरी थाना टीपी नगर है। यह भी पढ़ें UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446… Jun 24, 2026 Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए… Jun 24, 2026 मेरठ में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम की मौत हो गई। शहर के गुरु तेग बहादुर स्कूल के पास स्कूली बच्चों से भरा एक टेंपो पलट जाने से एक मासूम की मौत हो गई जबकि अन्य छात्र घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया वहीं घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया कि मरने वाले बच्चे का नाम अगस्त भारद्वाज पुत्र कौशल भारद्वाज निवासी न्यू देवपुरी थाना टीपी नगर है। अगस्त भारद्वाज दीवान स्कूल में कक्षा 6 का छात्र था। बताया गया है कि टेंपो में सवार अन्य छात्र भी घायल हुए हैं जिन्हें केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। Share