मुश्किल समय में हमेशा साथ देती हैं ये 4 चीजें, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान तो थे ही साथ ही वे एक अच्छे शिक्षक भी थे। इन्होंने विश्वप्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की और वहीं पर आचार्य के पद पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।

ये एक कुशल कूटनीतिज्ञ, रणनीतिकार और अर्थशास्त्री भी थे। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में विषम से विषम परिस्थितियों का सामना किया था परंतु कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। अगर कोई व्यक्ति की आचार्य चाणक्य की बातों का अनुसरण अपने जीवन में करता है, तो वह जीवन में कभी गलती नहीं करेगा और सफल मुकाम पर पहुंच सकता है। इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में ऐसी चार चीजों का जिक्र है, जो मुश्किल समय में हमेशा काम आती हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं वह 4 चीजें।

विद्या से बड़ा कोई धन नहीं
आचार्य चाणक्य के नीति शास्त्र के अनुसार विद्या एक ऐसा धन है जिसे न ही कोई चुरा सकता है और न ही इसे कभी कोई छीन सकता है। विद्या या ज्ञान जितना बांटो यह उतना ही बढ़त है। यदि मनुष्य कभी किसी तकलीफ या मुश्किल में हैं तो ज्ञान ही उसके काम आता है और कठिन से कठिन समय आपको पार लगाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्या एक गुप्त धन है और यदि आप में कोई हुनर है या किसी चीज का भरपूर ज्ञान है तो आप धन आसानी से कमा सकते हैं और अपनी मुश्किलों को दूर कर सकते हैं।

अच्छी संगति
चाणक्य नीति के अनुसार अच्छे मनुष्यों की संगति में रहने वाला मनुष्य बेहद भाग्यशाली होता है। वह किसी भी परिस्थिति का डट कर सामना कर सकता है। और कोई भी मुश्किल आने पर अपना धैर्य नहीं खोता। यही कारण हैं वह शांति से अपना जीवन व्यतीत करता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार अच्छे सज्जनों की संगति से मनुष्य में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उसके चेहरे पर एक तेज दिखाई देता है।

अच्छा स्वास्थ्य
आचार्य चाणक्य के अनुसार यदि व्यक्ति का स्वास्थ्य अच्छा होगा तो वह किसी भी समस्या का सामना आसानी से कर लेगा। दरअसल स्वस्थ शरीर में ही तीव्र बुद्धि का निवास होता है। तो जो भी व्यक्ति स्वस्थ होगा वो मुश्किल समय में अपनी बुद्धि का सही इस्तेमाल कर समस्या से बाहर निकाल सकता है। और यदि ऐसा नहीं होता है मनुष्य का मन किसी भी काम में नहीं लगेगा और वह नकारात्मक भावना से ग्रसित होता चला जाएगा।

धन संचय जरूरी
चाणक्य नीतिशास्त्र के अनुसार जब मनुष्य कोई मुश्किल में होता है तो अक्सर ऐसे समय में हर कोई साथ छोड़ देता है। लेकिन धन ही आपका सच्चा मित्र है। जब कोई भी साथ नहीं देता तो ऐसे समय में जोड़ा गया धन ही काम आता है। और आजकल जब तक आपके पास धन होगा तभी सब आपके साथ खड़े होंगे वरना सब आपका साथ छोड़ देंगे। इसलिए मुश्किल समय के लिए धन का संचय अवश्य करें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खिलाफ जारी की चेतावनी     |     PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी रणनीतिक साझेदारी     |     Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला प्रतिनिधित्व     |     Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV वीडियो वायरल     |     Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता     |     Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल     |     Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप     |     Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी गाड़ी     |     Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; 390 करोड़ की लागत से हुआ तैयार     |     Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्तार, 14,900 कैप्सूल बरामद     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें