मुरैना में हाईवे जाम करने जा रहे मिर्ची बाबा और चेलों को गुंडों ने पीटा, फिर पुलिस गाड़ी में डालकर ले गई

मुरैना   मिर्ची बाबा पर सोमवार को मुरैना में हमला हो गया। वह ग्वालियर से सीएम शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करने आ रहे थे। मुरैना बैरियर चौराहे के पुल पार करते ही उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने रोक लिया और मारपीट कर दी। उनके शिष्यों की भी पिटाई हुई है। एक शिष्य को गंभीर चोट आई है। बाबा को भी चोट लगी है। हमले के बाद बाबा हाईवे पर चक्काजाम करने जाने लगे तो पुलिस ने उन्हें टांगाटोली कर गाड़ी में डाल लिया। अभी यह पता नहीं चल सका कि बाबा को कहां ले जाया गया है।

मिर्ची बाबा पिटाई के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा के आवास पर पहुंचे। यहां फूट-फूटकर रोए। उन्होंने रोते हुए कहा- मुरैना हाईवे पर गुंडों ने मेरी गाड़ी रोक ली। पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। वहां कुछ लोगों ने बचा लिया। मेरे तीनों फोन ले गए। एक बच्चे की आंख फूट गई है। मैं गौ माता की लड़ाई लड़ता रहूंगा। केवल गौ माता की आवाज उठाने पर मेरे साथ गुंडों ने ऐसा किया है। कट्‌टे और रिवॉल्वर लेकर आए थे। भले आज मेरी मौत हो जाए। मैंने किसी के साथ बुरा नहीं किया है।

एक दिन पहले हाईवे जाम करने की घोषणा की थी

मिर्ची बाबा कांग्रेस के समर्थक हैं। उन्होंने एक दिन पहले घोषणा कर दी थी कि वह देवरी गौशाला के पास नेशनल हाईवे पर जाम लगाएंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन करेंगे। उनके कार्यक्रम के तहत पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाबा ग्वालियर से मुरैना पहुंच रहे थे। जैसे ही वे मुरैना बैरियर चौराहे के पुल को पार करके नीचे उतरे उनकी गाड़ी को कुछ लोगों ने रोक लिया। बाबा के साथ मारपीट की। उनके साथ मौजूद लोगों पर हमला कर दिया, जिससे उनको गंभीर चोटें आई हैं।

चेले वीडियो बनाने लगे तो छीन लिए मोबाइल

इस मारपीट का बाबा के चेले वीडियो बनाने लगे तो बदमाशों ने उनके तीन मोबाइल छीन लिए। एक व्यक्ति की आंख में गंभीर चोट आई है। बाबा किसी तरह से कांग्रेस जिलाध्यक्ष के घर पहुंचे और मीडिया से बात की। इसके बाद बाबा जैसे-तैसे देवरी पहुंचे तो वहां पुलिस उनको उठाकर जबरन गाड़ी में डाल लिया और ले गई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- भाजपाइयों का काम

बाबा को सिविल लाइन थाना पुलिस ले गई है। वह कहां ले गई है। इसका पता अभी नहीं चल सका है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि यह भाजपाइयों का काम है। फिलहाल इस बात के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं।

चंबल में पहले भी हो चुके मिर्ची बाबा पर हमले

6 दिसंबर 2021 को मिर्ची बाबा पर ग्वालियर में हमला हुआ था। स्वामी वैराग्य नंद उर्फ मिर्ची बाबा रात में आदित्यपुरम के पास शनिचरा मंदिर से लौट रहे थे। बदमाशों ने उनकी कार को घेरकर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया था। कार पर पथराव भी किया था। बाबा को हल्की चोट भी आ गई थी।
अगस्त 2021 में भी बाबा पर जरेरुआ कला में आश्रम जाते समय हमला हुआ था। बदमाशों ने उनकी कार रोककर जानलेवा हमला किया था। मिर्ची बाबा ने भागकर अपनी जान बचाई थी।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन राज्यों को मिलेगा फायदा     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी ‘श्यामू’ को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ले जाने दिया गया हाथी     |     CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं     |     Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे मिलता है पोषण आहार     |     Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल     |     Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके पर किया निराकरण     |     Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाउडर जब्त     |     Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल     |     Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें