मुझे पतला होने की वजह से थीन शेम किया गया

मुबई । एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस ने बॉडी शेमिंग को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में एरिका ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि काम करने के दौरान उन्हें किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। एरिका ने बताया कि स्लिम होने की वजह से उन्हें काफी पैडिंग वाले कपड़े पहनने पड़ते थे क्योंकि वो ‘कामुक’ महिला चाहते थे। एक इंटरव्यू में एरिका ने कहा कि उन्हें फिल्मों के लिए थाई पैड्स तक पहनने के लिए कहा गया था। इससे उन्हें अपमानित महसूस हुआ था। आपको बता दें कि एरिका फर्नांडिस कई साउथ इंडियन सिनेमा में काम किया है। उन्होंने तमिल की ‘अइंथु अइंथु अइंथु’ से करियर की शुरुआत की थी। इस इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मुझे पतला होने की वजह से थीन शेम किया गया था। वो मुझसे या उस समय जैसी दक्षिण अभिनेत्री की जरूरत थी उस हिसाब से वो कामुक महिलाओं को चाहते थे इसलिए वे मुझे हर जगह पैड से भर देते थे।
उन्होने आगे कहा, ‘मैं थाई पैड से लेकर हर जगहों पर कपड़ों में पैड का इ्स्तेमाम करती थी। मुझे बहुत अपमानित महसूस होता था लेकिन अच्छी बात है कि अब ऐसा नहीं है। लोग इसके आगे बढ़ चुके हैं। चीजें बदल चुकी है जो बहुत अच्छी बात है।’ अपने रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए एरिका ने कहा कि वो फिलहाल सिंगल हैं। ‘मैं ऑफ एंड ऑन रिलेशनशिप में थी जो लगभग साढ़े तीन साल चला। लोग अक्सर बोलते थे कि मैं क्यों अपने बॉयफ्रेंड के बारे में नहीं बताती हूं।’ एरिका ने आगे कहा कि मैंने पहले कभी किसी के नाम का जिक्र नहीं किया क्योंकि वह सम्मान था जो मैंने दिया था। आप जानते हैं, कोई नहीं चाहता कि दुनिया उनका नाम जाने या मैं किसके साथ हूं। यही सम्मान मैंने दिखाया है। मैं कभी कुछ नहीं छिपाया है और मुझे लगता है इसमें छिपाने वाली बात नहीं है।
आपको बता दें कि एरिका ने कई टाइटल जीते हैं जिसमें पैंटलून्स फेमिना मिस फ्रेश फेस 2011, पैंटलून फेमिना मिस महाराष्ट्र भी शामिल है। कई फिल्मों में काम करे के बाद उन्होंने 2016 में ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ से टीवी में डेब्यू किया। इस सीरियल में उनके ऑपोजिट शाहिर शेख थे। बता दें कि  एरिका फर्नांडिस टीवी इंडस्ट्री की काफी मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने ‘कसौटी जिंदगी की 2’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे शो में काम किया है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता अली ने खोला 24 साल पुराना राज     |     भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक कारनामा     |     रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव     |     बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक     |     बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए ‘टीन फीचर्स’ और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप्रिंट     |     आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय     |     मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है ‘बादलों का घर’ मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा     |     नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत     |     Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BNS धारा 82 के तहत यह शादी वैध है या अवैध?     |     संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें