महिला दिवस पर अंकिता लोखंडे को मिला खास तोहफा मनोरंजन By Nayan Datt Last updated Jun 8, 2022 आज यानी 8 मार्च को दुनिया भर में महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर हर कोई अपनी मां, बहन या फिर पत्नी को खास महसूस करवाने की कोशिश कर रहा है। बॉलीवुड और टीवी जगत के सितारे भी इस दिन को अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। कई सेलेब्स ने इस मौके पर खास पोस्ट शेयर किया है। तो वहीं, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को आज यानी महिला दिवस के मौके पर अपने पति विक्की जैन से एक प्यारा गिफ्ट मिला है और ये बात खुद विक्की ने अंकिता के साथ सामने आकर फैंस को बताई है। यह भी पढ़ें Vaazha 2 OTT Release Date: 7 दिन में 100 करोड़ कमाने वाली… Apr 16, 2026 Naagzilla Postponed: सनी देओल से क्लैश के कारण बदली कार्तिक… Apr 15, 2026 दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अंकिता अपने सभी फैंस को महिला दिवस की बधाई देती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद अंकिता कहती हैं कि आज मेरे पति आपसे कुछ कहना चाहते हैं। वीडियो में आगे विक्की कहते हैं, ‘हैप्पी वुमेन डे आप सबको। आज मैंने अपनी पत्नी के लिए बहुत सुंदर गिफ्ट सोचा है और मैं चाहता हूं कि हर पति अपनी पत्नी के लिए करें। क्या…’ इसके बाद विक्की अपने हाथ से चुप रहने का इशारा करते हैं और अपने मुंह पर उंगली रख लेते हैं। Share