महिलाओं को होता है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्‍यादा, 30 के बाद हड्डियों की सेहत का ऐसे रखें ध्यान

ऑस्टियोपोरोसिस क्या है-ऑस्टियोपोरोसिस हड्डी का एक चयापचय रोग है, जिसके कारण हड्डी के घनत्व में कमी हो जाती है। प्रभावित हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है और हड्डियां अधिक नाजुक हो जाती हैं, और इसलिए इनके टूटने की संभावना अधिक होती है, जिसके परिणामस्वरूप फ्रैक्चर होते हैं।

ओस्टीयोमलेशिया क्या है-ऑस्टियोमेलेशिया हड्डियों से जुड़ी बीमारी है। व्यस्कों में हड्डी के मुलायम होने को ओस्टीयोमलेशिया’ कहते हैं। बच्चों में इस रोग को रिकेट्स कहते हैं। ये आमतौर पर विटामिन डी की कमी के कारण होता है। इस रोग के होने पर अस्थियों में खनिजन पर्याप्त मात्रा में नहीं होता। सही समय पर इसका इलाज ना किया जाए तो यह अपना भयावह रूप धारण कर सकती है। जिससे हड्डियों के मुड़ने व टूटने का डर रहता है।

महिलाओं में क्यों बना रहता है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्‍यादा-एक सर्वे के मुताबिक, भारत में 5 युवा वयस्‍कों में से एक लो बोन मास का शिकार है। महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा ज्‍यादा होता है क्‍योंकि मेनोपॉज़ के बाद इस्‍ट्रोजेन घटने से हडि्डयां कमज़ोर पड़ने लगती हैं।

लो बोन मास का पता कैसे लगाएं- इसके लिए डैक्‍सा स्‍कैन टैस्‍ट किया जाता है जो शरीर के खास भागों जैसे कि कूल्‍हे, मेरूदंड और कलाई आदि पर बोन मिनिरल कन्‍टेंट का पता लगाता है।

डॉ कौशल कांत मिश्रा, के अनुसार यह जरूरी नहीं है कि वृद्धावस्था बोन लॉस और ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बने। आपकी उम्र चाहे कुछ भी हो, बोन लॉस से बचाव के उपाय किए जा सकते हैं।

हड्डियों की सेहत में सुधार लाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स- 1) कम उम्र से करें शुरुआत – ज्‍यादातर युवतियों में 25 से 30 वर्ष की अवस्‍था में पीक बोन मास होता है। जितना अधिक बोन मास होगा उतना ही ज्‍यादा व़द्धावस्‍था में हडि्डयां मजबूत बनी रहेंगी।
2) शराब और धूम्रपान से दूर रहने की कोशिश करें।3) वज़न उठाने वाले व्‍यायाम करें – इनसे मांसपेशियों के साथ-साथ आपकी हडि्डयां भी मजबूत बनती हैं और साथ ही, व्‍यायाम से आपको कार्डियोवास्‍क्‍युलर लाभ भी मिलते हैं। 4) संतुलित भोजन- प्रोटीन युक्‍त खुराक का सेवन करें । प्रतिदिन 1000 मिलीग्राम कैल्शियम के सेवन की सलाह दी जाती है। इसे डेयरी और नॉन-डेयरी प्रोडक्‍ट्स से प्राप्‍त किया जा सकता है। दिनभर में समय-समय पर कैल्शियम के सेवन से इसका अवशोषण सही ढंग से होता है। फैटी फिश, अंडों, दूध, सॉय मिल्‍ट में विटामिन डी की मात्रा 800 IU प्रतिदिन है। 5) डॉक्‍टर से परामर्श लें- यदि आप पहले से दवाओं का सेवन कर रहे हैं या ऐसी कोई स्थिति है जिसकी वजह से लो बोन मास का खतरा है, तो अपने डॉक्‍टर से सलाह जरूर लें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल     |     इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की ‘युवा स्वाभिमान यात्रा’: जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की साइक्लोथॉन     |     शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया बच्ची को जन्म     |     श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों का दिल     |     सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट     |     रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, ‘शोले’ के वीरू जैसा दिखा नजारा     |     Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही आई सामने     |     Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क रहने की चेतावनी     |     Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों का प्रदर्शन     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें