मप्र के दो संभागों में हो सकती है हल्‍की बारिश

भोपाल ।  मप्र के दो संभागों में हल्की बा‎‎रिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा जिलों में बौछारें पडने की संभावना है। इन ‎जिलों में छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, बैतूल ‎जिला शा‎‎मिलि है। मौसम ‎विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में लगातार पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। इस वजह से हवाओं का रुख लगातार बदल रहा है। इस वजह से जहां तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ है, वहां पूर्वी मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में भी एक गहरा अवदाब का क्षेत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण बौछारें पड़ रही हैं। शनिवार को छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, नरसिंहपुर, डिंडोरी, अनूपपुर, बैतूल जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। इसके असर से उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात भी बना हुआ है। इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में एक गहरा अवदाब का क्षेत्र भी बना हुआ है। इन तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय रहने के कारण जहां हवाओं का रुख बार-बार बदल रहा है, वहीं बंगाल की खाड़ी से हवाओं के साथ नमी भी आ रही है। जिसके चलते जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो रही है। इन क्षेत्रों में शनिवार को भी वर्षा होने की संभावना है। उधर शनिवार को जम्मू कश्मीर में बने पश्चिमी विक्षोभ एवं इसके असर से राजस्थान पर बने चक्रवात के समाप्त होने के आसार हैं। शनिवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इस वजह से अभी तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य रहा। यह गुरुवार के अधिकतम तापमान 32.9 डिग्रीसे. की तुलना में 1.2 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। यह भी सामान्य रहा। साथ ही गुरुवार के न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्रीसे. के मुकाबले 0.2 डिग्रीसे. अधिक रहा। साहा के मुताबिक दोपहर तक हवा का रुख उत्तरी बना रहने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें