मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में लगी आग बिहार By Nayan Datt On Feb 19, 2022 बिहार | मधुबनी रेलवे स्टेशन पर खड़ी स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के खाली बोगियों में शनिवार की सुबह अचानक आग लग गई। ट्रेन की बोगी में आग लगते ही स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने करीब आधा दर्जन बोगियों को चपेट में ले लिया। दो बोगियां पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। ट्रेन में आग लगते ही लोग उसे बुझाने में जुट गए, लेकिन आग की लपटें तेज होने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने स्टेशन पहुंच आग पर काबू पाया है। Share