भीषण गर्मी के बीच आज कई राज्यों में बारिश की संभावना देश By Nayan Datt On Mar 22, 2022 देश के ज्यादातर हिस्से में पिछले एक हफ्ते से अचानक गर्मी काफी ज्यादा ही बढ़ गई है। अगर गर्मी का अभी ये हाल है तो मई-जून में गर्मी तो लोगों को बुरा हाल कर देगी। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में गर्मी से कोई ज्यादा राहत मिलने की कोई खास उम्मीद नहीं है। देश के कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। वही मैदानी राज्यों में दिन में हवा चलने की गति में बढ़ोतरी देखी जा सकेगी। मौसम विभाग की मानें तो अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलने के ज्यादा आसार नहीं है। यह भी पढ़ें Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच ED का बड़ा… Apr 14, 2026 Bengal Politics: दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद… Apr 14, 2026 मौसम विभाग के अनुसार मौसम की मौजूदा स्थिति सामान्य नहीं है। इस बार गर्मी समय से पहले आ गई है। दरअसल अंडमान सागर और आसपास के इलाकों में गहरा दबाव बना हुआ है। हालांकि इस दबाव के तेज होकर चक्रवात में बदलने और उत्तर म्यांमार तट की ओर उत्तर दिशा में बढ़ने की उम्मीद है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ उत्तर और इससे सटे मध्य पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है। जिस कारण चक्रवाती हवाओं का असर पश्चिमी राजस्थान पर साफ दिखाई देगा। Share