भारत में लॉन्च हुई 6-7 सीटर Kia Carens,शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये है 

किआ इंडिया ने भारतीय कार बाजार में अपनी नई 6-7 सीटर कार लॉन्च कर दी है। महज 8.99 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च के साथ कंपनी ने इस सेंगमेंट में सभी बड़े खिलाड़ियों को परेशानी में डाल दिया है। Kia Carens की शुरुआती कीमत 8.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जबकि हायर वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख (एक्स-शोरूम)। इस नई कार के साथ किआ ने अपने सेगमेंट में मारुति सुजुकी एर्टिगा और टोयोटा इनोवा  को कड़ी चुनौती पेश की है। किआ ने पिछले साल दिसंबर में भारत में अपनी चौथी कार Kia Carens पेश की थी और इसके फीचर्स और ट्रिम्स का खुलासा पहले ही कर दिया था। Kia Carens की बुकिंग इसी साल 14 जनवरी से शुरू हुई थी, और कंपनी के दावों के मुताबिक उसे अब तक कारेन्स के लिए 19,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी है। कार को आप अगर नई एसयूवी किआ कारेन्स खरीदना चाहते हैं तो किआ डीलरशिप पर जानकर 25,000 रुपये में बुक करा सकते हैं।

Kia Carens पांच ट्रिम लेवल प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लग्जरी और लग्जरी प्लस में पेश की जाएगी। प्रीमियम से लक्ज़री ट्रिम्स को सात सीटर विकल्प में पेश किया जाएगा, जबकि लक्जरी प्लस ट्रिम 6 और 7 सीटर दोनों विकल्पों के साथ उपलब्ध होगा। इसके अलावा ये फैमिली कार तीन पावरटेरेन विकल्पों, स्मार्टस्ट्रीम 1.5 पेट्रोल, स्मार्टस्ट्रीम 1.4 T-GDi पेट्रोल और 1.5 CRDi VGT डीजल के साथ उपलब्ध होगी। इसके अलावा ग्राहकों को तीन ट्रांसमिशन विकल्पों 6MT, 7DCT और 6AT में से चुनने का विकल्प भी मिलेगा।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक AC, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील्ज, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटिड फ्रंट सीट्स, एयर प्यूरिफायर, 64 एंबिएंट लाइटिंग, फ्रंट पार्किंग सेंसर और बोस का प्रीमियम स्टीरियो सिस्टम शामिल हैं। किआ कैरेंस में एलईडी हेडलैंप, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, इलेक्ट्रिक सनरूफ, सेकेंड रो के लिए वन टच इलेक्ट्रिक टंबल फंक्शन का विकल्प दिया गया है सके अलावा इसमें KIA यूवीओ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, ऑटो क्रूज कंट्रोल जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स होंगे। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, हिल स्टार्ट असिस्ट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और डिस्क ब्रेक समेत ढेरों सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं। इसमें डाउनहिल ब्रेक सिस्टम और एबीएस, ईएससी, रियर पार्किंग सेंसर आदि भी दिये गये हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Dattatreya Hosabale on Sant Ravidas: संत परंपरा में श्री रविदास का स्थान अद्वितीय, दत्तात्रेय होसबाले ने बताया उन्हें सामाजिक समरसता का प्रेरणास्त्रोत     |     “अब नहीं डूबेगी दिल्ली!”—CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया ड्रेनेज रीमॉडलिंग प्रोजेक्ट; मानसून से पहले जलभराव खत्म करने का मास्टरप्लान तैयार     |     “सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा”—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उज्जैन में बड़ा ऐलान; सीएम मोहन यादव से करेंगे ये खास मांग!     |     LPG Crisis in India: शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें अपने शहर के हालात     |     दिल्ली में जनजातीय कला का जलवा! 12 दिनों में बिकीं ₹1.25 करोड़ की कलाकृतियाँ; ट्राइब्स आर्ट फेस्ट का शानदार समापन     |     PM Modi Kolkata Rally: बंगाल में अब ‘महाजंगलराज’ नहीं चलेगा—PM मोदी; ब्रिगेड ग्राउंड से ममता सरकार की विदाई का किया ऐलान     |     Nitish Kumar Security Breach: बेगूसराय में सीएम नीतीश की सुरक्षा में चूक, हेलीपैड कैंपस में घुसा सांड; पुलिसकर्मियों के फूले हाथ-पांव     |     मुख्यमंत्री सेहत योजना ने बचाई जान! मोहाली की महिला का हुआ फ्री हार्ट ऑपरेशन; ₹4 लाख का खर्च सरकार ने उठाया, जानें कैसे उठाएं लाभ     |     Israel-Lebanon War: लेबनान पर हमले की तैयारी में इजराइल, हिजबुल्लाह के ठिकानों को खत्म करने का पूरा मास्टरप्लान; जानें युद्ध की 5 बड़ी वजहें     |     PM Modi in Silchar: असम से पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, कहा- पूर्वोत्तर के साथ हुआ सौतेला व्यवहार; अब विकास की मुख्यधारा में है नॉर्थ-ईस्ट     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें