भारत में नहीं आएगी अब कोरोना की चौथी लहर: एक्सपर्ट

नई दिल्ली । भारत में कोरोना वायरस के केसों में लगातार कमी का दौर देखने को मिल रहा है और एक्टिव मामलों की संख्या 50 हजार से कम हो गई है। इस बीच महामारी विज्ञानी डॉ. टी जैकब जॉन ने भारत के लिए बड़ी राहत का अनुमान लगाया है। उनका कहना है कि देश में तीसरी लहर खत्म होने के दौर में है और अब चौथी वेव नहीं आएगी। उन्होंने कहा, ‘मुझे पक्का भरोसा है कि भारत में कोरोना की चौथी लहर नहीं आएगी। हालांकि किसी नए वैरिएंट के विस्फोट पर ऐसा कुछ हो सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं दिखती है। मंगलवार को नए केसों का जो आंकड़ा आया है, उसके मुताबिक बीते एक दिन में 3,993 नए केस मिले हैं। यह आंकड़ा पिछले 662 दिनों में सबसे कम है। इस साल 21 जनवरी के बाद से ही कोरोना के केसों में लगातार गिरावट का दौर दिख रहा है। तब देश में कोरोना के कुल 3,47,254 थे, जो अब तेजी से कम होते हुए 50 हजार से भी कम हो गए हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के वायरोलॉजी सेंटर के पूर्व निदेशक डॉ. जॉन ने कहा कि तीसरी लहर कमजोर हो रही है। अब साफ है कि यह पैंडेमिक अब एन्डेमिक में तब्दील हो गया है। डॉ. जॉन ने कहा, ‘मैं मानता हूं कि यह महामारी अब कमजोर हो गई है और एनडेमिक में तब्दील हो गई। बीते 4 सप्ताह से लगातार कोरोना के केसों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।’ उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे देश में कोरोना के केसों में गिरावट दिख रही है, उससे आने वाले एक सप्ताह में और स्थिति बदलेगी। उन्होंने कहा कि एनडेमिक वह स्थिति है, जब लोग वायरस के साथ जीना सीख जाते हैं और उससे निपटने के लिए उनकी शरीर में एंटीबॉडी डिवेलप हो जाती है। यह पूछे जाने पर कि कई लोगों ने तीसरी लहर के भी न आने का अनुमान जताया था, लेकिन वह गलत साबित हुआ।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Ghaziabad News: गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के 8 फ्लैट आग में खाक, करोड़ों का नुकसान; सीएम योगी ने लिया संज्ञान     |     Delhi Crime News: बेटे को ‘घर जमाई’ बनाने से रोका, तो बहू के माता-पिता ने समधन की नाक तोड़ी; दिल्ली के वेलकम इलाके में बवाल     |     Mira Road Attack: मीरा रोड हमले की जांच ATS को सौंपी गई, आरोपी जुबैर अंसारी के पास से मिला ‘लोन वुल्फ’ अटैक का नोट     |     Ranchi Murder Case: रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, गोद ली हुई बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मां की हत्या की साजिश     |     Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, यूपी-हरियाणा समेत 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट     |     Hemkund Sahib Yatra 2026: हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, सेना ने बर्फ हटाना किया शुरू; जानें कब खुलेगा पोर्टल     |     PM Modi Hardoi Visit: हरदोई में पीएम मोदी का भव्य कार्यक्रम, 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण; देखें तैयारी     |     UP School Summer Vacation 2026: यूपी के स्कूलों में कब से शुरू हो रही हैं गर्मियों की छुट्टियां? यहाँ देखें सरकारी आदेश     |     Supreme Court on Sabarimala: सबरीमाला मंदिर मामले में SC की सख्त टिप्पणी, वकील की दलीलों पर कोर्ट ने जताई नाराजगी     |     Railway Update: पटियाला ब्लास्ट के बाद पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें कैंसिल, सफर पर निकलने से पहले चेक करें शेड्यूल     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें