बैंकिंग, टैक्स, बीमा, दवाई…आज से हो रहे हैं कई अहम बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Rule Changes From Today, April 1: अप्रैल महीने की पहली तारीख यानी आज से देश में कई बदलाव हो रहे हैं, जिसका असर आम से लेकर खास सभी पर पड़ने वाला है. आज से जो बदलाव (Changes from April 1st) हो रहे हैं, उनमें बैंकिंग, टैक्स, बीमा, रसोई गैस की कीमत से जुड़ीं कई चीजें शामिल हैं.

Rules Change From Today, April 1: देश में हर महीने की पहली तारीख से काफी कुछ बदलाव होता है या नए नियम लागू होते हैं. इस बार तो मामला और भी खास है, क्योंकि आज से नया वित्त वर्ष (New Financial Year) शुरू हो रहा है. अप्रैल महीने की पहली तारीख यानी आज से देश में कई बदलाव हो रहे हैं, जिसका असर आम से लेकर खास सभी पर पड़ने वाला है. आज से जो बदलाव (Changes from April 1st) हो रहे हैं, उनमें बैंकिंग, टैक्स, बीमा, रसोई गैस की कीमत से जुड़ीं कई चीजें शामिल हैं. कुछ बदलाव ऐसे भी हैं जिनकी घोषणा सरकार की तरफ से बजट-2022 (Budget 2022) के दौरान की हुई थी

आज से हो रहे हैं यह अहम बदलाव

भारत में क्रिप्टो परिसंपत्ति कर व्यवस्था आज से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में धीरे-धीरे लागू होंगी. 30% कर पर प्रावधान वित्तीय वर्ष की शुरुआत में प्रभावी होंगे, जबकि 1% टीडीएस से संबंधित प्रावधान 1 जुलाई , 2022 से लागू होंगे. 2022-23 के बजट ने क्रिप्टो परिसंपत्तियों पर आयकर लगाने के संबंध में स्पष्टता लाई है. TDS की सीमा निर्दिष्ट व्यक्तियों के लिए प्रति वर्ष 50,000 रुपये होगी, जिसमें ऐसे व्यक्ति/एचयूएफ शामिल हैं, जिन्हें आई-टी अधिनियम के तहत अपने खातों का ऑडिट कराना आवश्यक है.एक नया प्रावधान बनाया गया है जो करदाताओं को आयकर रिटर्न (ITR) में की गई त्रुटियों या गलतियों के लिए एक अपडेटेड रिटर्न दाखिल करने की अनुमति देता है. करदाता अब प्रासंगिक निर्धारण वर्ष के अंत से दो साल के भीतर एक अपडेटेड रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.जून 2021 की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन व्यक्तियों को कर में छूट प्रदान की गई है, जिन्हें कोविड चिकित्सा उपचार के लिए धन प्राप्त हुआ है. इसी तरह, कोविड के कारण किसी व्यक्ति की मृत्यु पर परिवार के सदस्यों द्वारा प्राप्त धन पर रुपये तक की छूट होगी. परिवार के सदस्यों के लिए 10 लाख यदि ऐसा भुगतान मृत्यु की तारीख से 12 महीने के भीतर प्राप्त होता है. यह संशोधन भी 1 अप्रैल, 2020 से ही लागू होगा.1 अप्रैल यानी आज से दवाईयां भी महंगी हो सकती हैं. पेन किलर, एंटीबायोटिक्स, फेनोबार्बिटोन, फेनिटोइन सोडियम, एज़िथ्रोमाइसिन, सिप्रोफ्लोक्सासिन, एंटी-वायरस जैसी कई दवाइयों के दाम बढ़ने वाले हैं. (Medicine Price Hike) इन दवाइयों के दाम 10 फीसदी तक बढ़ाए जा सकते हैं.Axis बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के लिए एवरेज मंथली बैलेंस की लिमिट 10,000 से बढ़ाकर 12,000 रुपये कर दिया है. बैंक का यह नियम भी 1 अप्रैल 2022 यानी आज से प्रभावी होगा. यह बदलाव उन्हीं स्कीमों पर लागू होगा, जिनमें एवरेज बैलेंस 10,000 रुपये जरूरी है.पहली बार घर खरीदने वाले लोगों को Home Loan के ब्याज पेमेंट पर 1.5 लाख रुपए तक की अतिरिक्त टैक्स कटौती का बेनिफिट दिया जाएगा. इससे पहले सेक्शन 80EEA का फायदा केवल मार्च 2021 तक लिया जा सकता था, लेकिन बजट 2021 में इसकी तारीख को आगे बढ़ाकर मार्च 2022 कर दिया गया था. लेकिन बजट 2022 में ये डेट आगे नहीं बढ़ाई गई. ऐसे में हो सकता है 31 मार्च 2022 के बाद लोगों को सेक्शन 80EEA का फायदा न मिले.ये भी पढ़ें– इस बैंक ने दी अपने ग्राहकों को खुशखबरी, FD पर ब्याज दरों में किया इजाफा

सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है. ऐसे में माना जा रहा है कि 1 अप्रैल को सरकार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा या कटौती की घोषणा कर सकती है. मालूम हो कि रसोई गैस की कीमत हाल ही में 50 रुपये बढ़ाए गए हैं.आज कई कंपनियों की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी. कई वाहन कंपनियों ने 1 अप्रैल से गाड़ियों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है. टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह अपने वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 1 अप्रैल से 2 से 2.5 फीसदी तक बढ़ाएगी. इसके अलावा मर्सिडीज बेंज, टोयोटा और बीएमडब्ल्यू की गाड़ियां भी महंगी हो जाएंगी.महाराष्ट्र में आज से CNG और PNG सस्ती हो जाएगी. महाराष्ट्र सरकार ने सीएनजी और पीएनजी पर वैट घटाने की अधिसूचना जारी कर दी है. कीमत कम होने के बाद आज से सीएनजी छह रुपये प्रति किलो और पाइप के जरिये घरों में पहुंचने वाली रसोई गैस (PNG) में 3.50 रुपये घन मीटर की कटौती हो जाएगी.इस बार के बजट के अनुसार आज से कुछ चीजें महंगी हो सकती हैं और कुछ चीजों के दाम घट सकते हैं. बजट में चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन चार्जर और कैमरा लेंस समेत चीजों पर शुल्क घटाने का ऐलान किया गया था. इसके अलावा विदेशी छाता, हेडफोन, ईयरफोन,इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के पुर्जे समेत कई उत्पादों पर कर बढ़ाने की बात की गई थी.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला     |     पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह     |     Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने     |     BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा     |     Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा     |     Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार     |     UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक     |     Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी     |     Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट     |     Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें