बेटमा के करीब बोरिया गांव में घोड़ी पर बैठकर निकली दुल्हन

बेटमा-देपालपुर। बदलते वक्त के साथ अब ना सिर्फ लोगों की सोच बदल रही है, बल्कि वह नए सोच को अपनाने के साथ साथ आने वाली पीढ़ी के लिए भी अभिप्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। ऐसा ही एक अभिप्रेरित कार्य बेटमा के समीपस्थ गांव बोरिया में शादी के दौरान देखने को मिला। यहा घोड़ी पर दूल्हे की तरह सजी-धजी बैठी दुल्हन अस्मिता पटेल माता पूजन हेतु गांव की गलियों से गुजरी तो वही दूल्हे के परिजन ने भी दुल्हन ही दहेज वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए दहेज नहीं लिया। बोरिया गांव के पटेल सुजानसिंह की परपोती अस्मिता जितेंद्र पटेल का विवाह मयंक डोड निवासी मोटी कडोद (धार) के साथ मंगलवार को संपन्न् हुआ।

दुल्हन के भाई अन्नू मकवाना ने बताया कि विवाह के दौरान दूल्हा ही घोड़ी पर निकलता है। बेटे और बेटी में समानता रखते हुए स्वजन द्वारा बेटी अस्मिता को घोड़ी पर बैठाया व आरती उतारी। फिर माता पूजन हेतू घोड़ी पर बैठाकर गाजे बाजे के साथ ले जाया गया। इस दौरान परिवार सदस्यों के साथ ही ईष्ट-मित्र जमकर थिरके भी। वही दूल्हे के पिता संजय डोड द्वारा भी सराहनीय कार्य करते हुए विवाह में दहेज लेने से साफ मना कर दिया।

परिवार में पहले भी ऐसी रस्में निभाई

वर्ष 2013 में भी विवाह में परिवार की बेटी मनीषा पटेल को घोड़ी पर बैठाकर गांव में जुलूस निकाला गया था। स्वजन का कहना है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं और कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। इसलिए उनकी तरफ से यह पहल की गई है ताकि लोग समाज में ल.डकियों को बराबरी का मान-सम्मान दें।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार     |     दुमका में कड़ाके की ठंड ने छीनी 2 जिंदगियां! आग तापते समय दो महिलाओं की मौत…मची चीख-पुकार     |     रिम्स के बाद हरमू नदी, बड़ा तालाब और डैम होंगे अतिक्रमण मुक्त! हाईकोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में करें पूरा     |     धनबाद के एक घर में लगी भीषण आग, दो की मौत, बेटे-बहू की हालत गंभीर     |     साहिबगंज के उधवा पक्षी अभयारण्य रामसर साइट घोषित, प्रवासियों पक्षियों का बना सुरक्षित जोन     |     रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप     |     झारखंड में सताने लगी है सर्दी , रांची का न्यूनतम पारा 6 डिग्री पहुंचा, ठंड के मामले में गुमला दूसरे पायदान पर     |     सुकमा में नया सुरक्षा कैंप, माओवाद प्रभावित इलाके में मजबूत होगी पकड़, विकास को मिलेगी रफ्तार     |     मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था सुधार पर जोर,डीईओ का औचक निरीक्षण     |     “जो भी यात्रा होती है वह यूनिवर्सिटी के नियमानुसार और परमिशन से होती है”, सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग के आरोप पर डीन का जवाब     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें