बेगूसराय में शॉट सर्किट से लगी आग बिहार By Nayan Datt On Feb 17, 2022 बिहार | बेगूसराय में शॉट सर्किट से लगी आग में 11 परिवारों के घर जलकर स्वाहा हो गए। अगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना बीती देर रात की है। गांव में चीख पुकार मची हुई है क्योंकि सोई हालत में आग लगने से कोई कुछ भी नही बचा पाया। बछवाड़ा थाना के चमथा पंचायत के वार्ड संख्या- 4 स्थित नंबर दियारे में मंगलवार की देर रात बिजली की शार्ट सर्किट से लग गयी इसमें 11 घर समेत लाखों की संपत्ति राख हो गई। अगलगी की घटना के बाद पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है। यह भी पढ़ें खगड़िया में रिश्तों का कत्लेआम: जिस बेटी का कन्यादान किया,… Jan 16, 2026 खगड़िया में खूनी इश्क: साढू के साथ मिलकर पत्नी ने रची साजिश,… Jan 15, 2026 ग्रामीणों ने बताया कि सर्वप्रथम धरम सिंह के फूस के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी। देखते ही देखते आग की तेज लपटें आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। घरों के भीतर सो रहे लोगों ने बमुश्किल घर से बाहर भाग कर अपनी जान बचाई। अगलगी की इस घटना में लोगों के शरीर में पहनने के कपड़े के सिवा कुछ भी नहीं बचा। अगलगी के दौरान घरों में रखे रसोई गैस सिलेंडर फटने से हालात और अधिक भयावह बनी हुई थी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार की सुबह तेघड़ा एसडीएम राकेश कुमार, सीओ वीणा भारती व स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। Share