बुलंदशहर में भयानक हादसे से हड़कंप! निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 32 मजदूर दबे उत्तरप्रदेश By Nayan Datt On Feb 12, 2022 बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से मलबे में 32 मजदूर दब गए हैं। इस घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गई है। यह भी पढ़ें इटावा पुलिस लाइन में महिला आरक्षी प्रियंका की मौत: पति की… Aug 10, 2026 बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर… Aug 10, 2026 हादसा मेरठ-बदायूं हाइवे के नजदीक हुआ है। यह मकान बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में आता है। पुलिस ने अब तक स्थानीय लोगों की मदद से 20 के करीब मजदूरों को मलबे से बाहर निकाल लिया है। इसमें से 4 की हालत बेहद नाजुक है, जबकि पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। Share