बुखारेस्ट से 219 भारतीयों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हुई फ्लाइट, रोमानिया में भारतीय राजदूत ने दिया भावुक संदेश विदेश By Nayan Datt On Feb 28, 2022 बुखारेस्ट विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि युद्धग्रस्त यूक्रेन से निकाले गए भारतीयों को लेकर रोमानिया से पहली उड़ान कुछ समय पहले मुंबई के लिए रवाना हो गई। बता दें कि रूस के साथ बढ़ते तनाव के कारण यूक्रेनी हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद वहां फंसे हुए भारतीय नागरिकों को प्रस्थान के वैकल्पिक मार्ग के लिए बुखारेस्ट ले जाया गया था। यह भी पढ़ें Trump Warns Iran 2026: डोनाल्ड ट्रंप का ईरान पर तीखा हमला,… Mar 10, 2026 दुनिया पर महायुद्ध का साया! 11 दिन में 11 देशों पर हमला;… Mar 10, 2026 उड़ान भारतीय समयानुसार रात करीब 9 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेगी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उन्हें रिसीव करेंगे। जयशंकर ने ट्विटर पर विमान में बैठे लोगों की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि भारत फंसे हुए नागरिकों को निकालने के प्रयासों में प्रगति कर रहा है। Share