’बिहान’ की भारती बनी बिजली बिल वाली दीदी

रायपुर :  कोरिया जिले की भारती ने मीटर रीडिंग और स्पॉट बिलिंग के क्षेत्र में भी महिलाओं के लिए रोजगार का दरवाजा खोल दिया है। अब तक पुरूषों के ही वर्चस्व वाले इस क्षेत्र में वह कोरिया जिले की पहली महिला है जो यह काम कर रही है। इस काम में अब तक अधिकांशतः पुरूषों को ही देखा गया है। पर इस परिपाटी से अलग अब कोरिया जिले की महिलाएं मीटर रीडिंग और स्पॉट बिलिंग के काम में भी अपना कौशल आजमा रही हैं।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत मनेन्द्रगढ़ विकासखंड के बड़काबहरा में गठित जय लक्ष्मी महिला स्वसहायता समूह की सदस्य भारती विगत मार्च महीने से यह काम कर रही है। भारती अब तक करीब 700 घरों में बिजली के मीटर की रीडिंग कर स्पॉट बिलिंग कर चुकी है। अपने काम के शुरूआती मार्च महीने में ही उसने प्रथम बैच में 218 और दूसरे बैच में 200 बिल तैयार किए हैं। चालू अप्रैल माह में भी वह प्रथम बैच में अभी तक 270 घरों में मीटर रीडिंग और स्पॉट बिलिंग कर लोगों को बिजली बिल उपलब्ध करा चुकी है।

कोरिया जिला प्रशासन की पहल पर मीटर रीडर की जरूरत वाले गांवों में ‘बिहान’ की स्वसहायता समूहों की महिलाओं को इस काम से जोड़ा जा रहा है। मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में अलग-अलग गांव की पांच महिलाओं का चयन इसके लिए किया गया है। बड़काबहरा की भारती भी इन्हीं महिलाओं में शामिल है। सीएसईबी से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब वह अपने नए कार्यक्षेत्र में उतर चुकी है। उसे देखकर अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं। मीटर रीडर्स को ग्रामीण क्षेत्रों में सात रूपए प्रति रीडिंग और शहरी इलाकों में पांच रूपए प्रति रीडिंग की दर से भुगतान किया जाता है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर ‘लाडली’ बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू हिंसा में उछाल     |     Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड़ा खतरा     |     Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रेता; लूट की कोशिश नाकाम     |     AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी वजहें     |     PM Modi in Bengaluru: “कांग्रेस सत्ता की भूखी है!” बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही DMK की पीठ में घोंपा छुरा     |     Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने किया खुलासा     |     Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर में सनसनी     |     IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडियो वायरल     |     Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबरदस्त कमाई, जानें कुल कलेक्शन     |     Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्मियों की मौत     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें