बिलासा कला मंच का आयोजन राष्ट्रीय संगोष्ठी लोक संस्कृति संदर्भ छत्तीसगढ़ और नदियाँ का हुआ आयोजन

बिलासपुर । बिलासा कला मंच के दो दिवसीय बिलासा महोत्सव के पहले दिन राष्ट्रीय संगोष्ठी लोक संस्कृति सन्दर्भ छत्तीसगढ़ और नदियां पर मुख्य आसंदी से बोलते हुए ए डी एन वाजपेयी कुलपति अटल विश्विद्यालय ने कहा कि इतिहास उठाकर देख लीजिए नदी किनारे ही अनेकों संस्कृति पल्लवित हुई और इन्हीं संस्कृति में लोक संगीत, लोकगीत, लोककथा,लोक परंपरा पनपी जो आज लोक संस्कृति के नाम से जानी गई। अध्यक्षता करते हुए डॉ विनय कुमार पाठक ने इसी बात को आगे बढाते हुए कहा कि पूरा विश्व नदियों के किनारे ही बसा और इसी के अनुरूप छत्तीसगढ़ की पूरी आबादी और बड़े शहर सब नदियों के किनारे ही पनपी।उत्तर छत्तीसगढ़ में ईब नदी,शंख नदी,मध्य छत्तीसगढ़ में अरपा,शिवनाथ, महानदी,हसदो, केलो,आगर,खारुन,पैरी,सोंढुर आदि नदी तो दक्षिण बस्तर में इंद्रावती, डंकिनी,शंखिनी आदि नदियों के आसपास ही छत्तीसगढिय़ा संस्कृति का विकास हुआ।विषय प्रवर्तन कराते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अजय पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग स्वभाव से उत्सवधर्मी हैं उसका एक बड़ा कारण यहां बड़ी संख्या में प्रवाहित नदियों और नीर की उपलब्धता है क्योंकि जहां जल होता है वहीं कल होता है और वहीं सम्पन्नता भी होती है, हमारे तीज त्यौहार ,रीति रिवाज तथा जीवन शैली में यहां प्रवाहित होने वाली अनेकानेक नदियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।विशिष्ट अतिथि डॉ पीसीलाल यादव ने कहा कि हमारे छत्तीसगढ़ में प्रवाहित सभी नदियों के उद्गम से लेकर संगम तक नदियों के किनारे बसे हुए लोगों ने ही अपनी महतारी कहने वाले नदी को प्रदूषित कर रखे हैं, लगातार अवैध उत्खनन से हम सबने नदियों का स्वरूप को बिगाड़ रखा है और इसी से ही हमारी संस्कृति भी बिगड़ रही है।भू माफिया, जल माफिया, जंगल माफिया, रेत माफिया अब कालिया नाग जैसे नदियों को और संस्कृति को प्रदूषित कर रहे हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ गोविंद राम मिरी पूर्व सांसद ने कहा कि बिलासा कला मंच बधाई के पात्र है कि उन्होंने इस विषय पर एक सार्थक गोष्ठी का आयोजन किया। इससे पहले कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हमें इस वर्ष बिलासा महोत्सव दो दिवसीय करना पड़ा।इस अवसर पर साहित्यकार डॉ राजेश मानस के दो पुस्तकों पीरा ताजमहल के अउ मोर तथा जिनगी के रंग का विमोचन उपस्थित अतिथियों ने किया। इस अवसर पर शहर के साहित्यकार और मंच के सदस्य राघवेंद्रधर दीवान,द्वारिका प्रसाद अग्रवाल,डॉ आर डी पटेल,राजेंद्र मौर्य, डॉ सुधाकर बिबे,सनत तिवारी, महेंद्र साहू,डॉ सोमनाथ मुखर्जी,विक्रम सिंह, केवलकृष्ण पाठक,राघवेंद्र दुबे,सुधीर दत्ता,रामेश्वर गुप्ता,अश्विनी पांडे,नरेंद्र कौशिक, यश मिश्रा, हर्ष पांडे,आनंदप्रकाश गुप्ता, विजय गुप्ता,ओमशंकर लिबर्टी, उमेंद् यादव,जावीद अली,चतुर सिंह,थानुराम लसहे, श्रीनिवास कंडाला, सुनील तिवारी, विश्वनाथ राव,धरमवीर साहू,महेंद्र ध्रुव,मनोहर दास मानिकपुरी,गोपाल यादव सहित बहुत लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मंच के अध्यक्ष महेश श्रीवास और आभार प्रदर्शन राजेन्द्र मौर्य ने किया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     राजस्थान के इस गाँव में ‘अघोषित कर्फ्यू’! रात में नो एंट्री और बैंड-बाजे पर पाबंदी; सीमा पार से कनेक्शन ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की टेंशन     |     अंडों पर योगी सरकार का ‘डिजिटल’ चाबुक! अब हर अंडे पर लिखनी होगी एक्सपायरी डेट; पुराना माल बेचा तो खैर नहीं, 1 अप्रैल से बदलेगा नियम     |     पंजाब में ‘मिशन गारंटी’ फतेह! 4 साल में वादे पूरे कर भगवंत मान ने विपक्ष को घेरा; बोले- “हमने काम किया, उन्होंने सिर्फ कागजों पर वादे”     |     Bhopal Crime: हवाला के 55 लाख की लूट का पर्दाफाश, भोपाल पुलिस ने 12 बदमाशों को दबोचा; मास्टरमाइंड का ‘नो केस’ प्लान हुआ फेल     |     काबुल में पाकिस्तान का ‘कहर’! एयर स्ट्राइक में 400 की मौत, 250 घायल; क्या अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच शुरू हो गया महायुद्ध?     |     मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच ‘सुपर’ रेस्क्यू! ईरान से सुरक्षित निकले 550 भारतीय; एस. जयशंकर ने बताया कैसे आर्मेनिया बना संकटमोचक     |     Ladakh Protest: लद्दाख में भारी विरोध प्रदर्शन, 6वीं अनुसूची और राज्य के दर्जे की मांग तेज; सोनम वांगचुक के समर्थन में हजारों लोग     |     नजारा ऐसा कि पेरिस भूल जाएंगे! श्रीनगर में खुला एशिया का सबसे बड़ा ‘ट्यूलिप गार्डन’; 18 लाख फूलों की चादर और 75 किस्में जीत लेंगी आपका दिल     |     संभल प्रशासन को हाई कोर्ट का बड़ा झटका! नमाज पर पाबंदी वाला आदेश रद्द; अदालत ने कहा- ‘नमाजियों की सुरक्षा सुनिश्चित करे पुलिस’     |     Supaul News: सुपौल में सफाई व्यवस्था ठप, धरने पर बैठे नगर परिषद के कर्मचारी; कूड़े के ढेर में तब्दील हुआ शहर, हाहाकार     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें