बाबा बैद्यनाथ-मां पार्वती मंदिर के शिखर से खुलेगा पंचशूल, महाशिवरात्रि से जुड़ी है परंपरा

झारखंड के देवघर जिला में स्थित बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में महा शिवरात्रि (Maha Shivratri) से पहले पंचशूल की साफ-सफाई करने की विशेष परंपरा है. बाबा भोलेनाथ एवं मां पार्वती मंदिर के शिखर से पंचशूल को उतारा जायेगा. पंचशूल की सफाई करने के बाद महा शिवरात्रि से पहले सोमवार (28 फरवरी 2022) को विशेष पूजा के बाद उसे शिखर पर चढ़ा दिया जायेगा.

दोपहर दो बजे के बाद खुलेगा पंचशूल

रविवार दोपहर तीन बजे के बाद बाबा मंदिर एवं मां पार्वती मंदिर के शिखर से पंचशूल को उतारा जायेगा़ महाशिवरात्रि के पूर्व बाबा मंदिर सहित परिसर में स्थित सभी मंदिरों के शिखर से पंचशूल को उतारकर साफ-सफाई करने की परंपरा है़ इसी परंपरा के तहत परिसर के सभी मंदिरों से पंचशूल को उतारा जा चुका है़ रविवार को दोनों मुख्य मंदिर से पंचशूल को उतारा जायेगा़ विशेष पूजा के बाद दोबारा शिखर पर पंचशूल को लगा दिया जायेगा़

पहले खुलेगा गठबंधन

पंचशूल खोलने के पूर्व शिव शंकर भंडारी की अगुवाई में बाबा शिव शंकर एवं मां पार्वती के प्रेम के प्रतीक गठबंधन को खोला जायेगा़ उसके बाद बाबा एवं माता मंदिर पर लगे पंचशूल को खोलकर नीचे लाया जायेगा़ वहीं, बाबा एवं माता मंदिर से खुले पंचशूल का मिलन कराया जायेगा़ इस दृश्य को देखने एवं पंचशूल को स्पर्श करने के लिए काफी भीड़ जुटने की उम्मीद है. पंचशूल को स्पर्श करने के लिए उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मंदिर में मौजूद रहेंगे़

सोमवार को होगी विशेष पूजा

पंचशूल को खोलकर प्रशासनिक भवन में भंडारी एवं आम लोगों के द्वारा इसकी अच्छे से सफाई की जायेगी़ बाबा मंदिर के शिखर पर लगे सवा मन के सोने के कलश एवं माता मंदिर के गुंबद पर लगे चांदी के कलश को भी साफ किया जायेगा. वहीं, सोमवार को राधा-कृष्ण के बरामदे पर पंचशूल पूजा का आयोजन किया जायेगा़ इसमें आचार्य गुलाब पंडित एवं सरदार पंडा श्रीश्री गुलाब नंद ओझा करीब एक घंटा तक सभी पंचशूलों का विधिवत तांत्रिक विधि से पूजन करेंगे. पूजा में भोग आदि अर्पित करने के बाद आरती के साथ पूजन संपन्न होगी. इसके बाद गणेश मंदिर से पंचशूल को लगाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी.

सरदार पंडा चढ़ायेंगे पहला गठबंधन

बाबा एवं माता मंदिर में पंचशूल लगने के बाद सरदार पंडा के द्वारा बाबा भोलेनाथ एवं मां पार्वती मंदिर के बीच पहला गठबंधन चढ़ाया जायेगा. उसके बाद आम लोग गठबंधन चढ़ा सकेंगे.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्यापमं जारी करेगा विज्ञापन     |     Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा गिरफ्तार     |     Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही से रायपुर रेफर     |     Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारियों का जुलूस     |     Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाले भी गिरफ्तार     |     Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुनाई, सीसीटीवी में कैद हुई घटना     |     Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम     |     State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में खूंटी बनी चैंपियन     |     Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय में छूट     |     Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रवाई की मांग     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें