बजट को संगठनों ने कर्मचारी विरोधी बताया

भोपाल । राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन लागू होने के बाद मप्र के कर्मचारियों में भारी निराशा है, क्योंकि बजट भाषण के बाद वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने पुरानी पेंशन को बहाल करने के मामले को सिरे से खारिज कर दिया। इससे कर्मचारी संगठनों में निराशा है। संगठन अब उग्र आंदोलन की रणनीति बनाने लगे हैं। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि राज्य सरकार ने 2022-23 का जो बजट पेश किया है वह कर्मचारी विरोधी है क्योंकि बजट में प्रदेश के 10,00000 कर्मचारियों के लिए कोई नया प्रावधान या राहत नहीं दी गई है। वृत्ति कर को समाप्त नहीं किया गया है किसी प्रकार की टैक्स में छूट नहीं दी गई है। कर्मचारियों को उम्मीद थी कि बजट में पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए घोषणा की जाएगी। लेकिन पुरानी पेंशन बहाली को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने सिरे से खारिज कर दिया है। इससे कर्मचारियों में निराशा छा गई है। संयुक्त मोर्चा के संयोजक एसबी सिंह, जितेंद्र सिंह,  एमपी द्विवेदी, राज्य कर्मचारी संघ के विश्वजीत सिंह सिसौदिया, हेमंत श्रीवास्तव, कर्मचारी मंच के अशोक पांडेय समेत लगभग सभी कर्मचारी नेताओं का कहना है कि नई पेंशन स्कीम ठीक नहीं है। रिटायरमेंट के बाद कई कर्मचारियों को हर महीने 800 से डेढ़ हजार रुपए ही पेंशन के रूप में मिल रहे हैं। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर सरकार से बजट में उम्मीद थी। सरकार के कदम से कर्मचारियों में निराशा छा गई है। पुरानी पेंशन बहाली समेत अन्य मांगों के लिए 13 मार्च को कलियासोत मैदान पर प्रदर्शन किया जाएगा। जब तक सरकार मांगों का निराकरण नहीं करती आंदोलन जारी रहेगा।

पेंशनर्स करेंगे 15 को आंदोलन
वहीं, पेंशनरों को मंहगाई भत्ता नहीं मिलने से पंद्रह मार्च से उग्र आंदोलन की चेतावनी दे दी है। प्रदेश के पेंशनर्स को बजट में मंहगाई भत्ता मिलने की उम्मीद थी। लेकिन उन्हें भी निराशा हाथ लगी है। प्रदेश के करीब पौने चार लाख  पेंशनरों का मंहगाई भत्ता अटका हुआ है। सरकार के शासकीय कर्मचारियों के लिए 11 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ाने के बाद पेंशनर मंहगाई भत्ते से 14 फीसदी पीछे हो गए है। पेंशनरों के नेता एलएन कैलासिया, खुर्शीद सिद्दीकी, गणेशदत्त जोशी समेत सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि पेंशनरों के मंहगाई भत्ता बढ़ाने की फाईल छत्तीसगढ़ भेजी जाती है। जब छत्तीसगढ़ सरकार पेंशनरों के मंहगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला लेगी, तब मप्र के पेंशनरों का मंहगाई भत्ता बढ़ेगा। पिछले बार तीन फीसदी मंहगाई भत्ते की फाइल छग में लंबित है। अब 11 फीसदी मंहगाई भत्ता बढ़ा दिया है। पेंशनरों का कहना है कि छत्तीसगढ़ फाइल भेजना बेतुका नियम है। इसमें बदलाव किया जाना चाहिए। जिससे प्रदेश के साढ़े चार लाख पेंशनरों को भी मंहगाई भत्ते का लाभ मिल सके। मप्र के पेंशनरों को वर्तमान में 17 फीसदी मंहगाई भत्ता मिल रहा है। कैलासिया का कहना है कि बजट में उम्मीद थी कि पेंशनरों को मंहगाई भत्ता मिल जाएगा, लेकिन सरकार ने इसका कोई प्रावधान नहीं किया। उनका कहना है कि आगामी पंद्रह मार्च को प्रदेश भर में पेंशनर्स जिला मुख्यालयों में कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें