प्रेम विवाह में आ रही है अड़चन, तो फुलेरा दूज के दिन करें ये उपाय

फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। फुलेरा दूज से मथुरा में होली का आरंभ हो जाता है। इस दिन ब्रज में श्रीकृष्ण के साथ फूलों की होली खेली जाती है।

फुलेरा दूज के दिन कोई भी शुभ कार्य बिना किसी मुहूर्त के किया जा सकता है। फुलेरा दूज के दिन ब्रज में राधा कृष्ण का फूलों से शृंगार किया जाता है और उनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन जो भी भक्त राधा-कृष्ण की सच्चे मन से पूजा और अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामना पूर्ण होती है। फुलेरा दूज 4 मार्च 2022, शुक्रवार को है।

यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके विवाह में या प्रेम में कुछ अड़चनें आ रही हैं तो ऐसे में फुलेरा दूज के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं जिससे आपकी प्रेम विवाह की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है ये उपाय-
फुलेरा दूज पर करें ये उपाय
फुलेरा दूज के दिन राधाकृष्ण मंदिर जाकर पीले वस्त्र, पीली मिठाई और पीले पुष्प अर्पित करने से प्रेम विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी और आपके प्रियजन से आपका विवाह शीघ्र होगा।
यदि आपके मन में किसी खास के लिए बहुत प्रेम है लेकिन आप उनसे अपने मन की बात नहीं कह पा रहे हैं और उनका प्रेम पाना चाहते हैं तो फुलेरा दूज के दिन श्रीकृष्ण मंदिर में जाकर भोजपत्र पर चंदन से अपने प्रेमी का नाम लिखें और उसे राधा-कृष्ण के चरणों में अर्पित करके प्रार्थना करें, इससे आपको आपका प्रेम जरूर मिलेगा।
यदि आपका विवाह किसी कारणवश टूट जाता है या नहीं हो पा रहा है तो फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण की विशेष पूजा करनी चाहिए, यह विशेष पूजा आपकी मनोकामना को जरूर पूर्ण करेगी।
यदि आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हैं या जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मनमुटाव हो रहा है, तो अपनी समस्या को एक कागज पर लिख कर फुलेरा दूज के दिन राधा और कृष्ण के चरणों में अर्पित कर दें। आपका अपने जीवनसाथी के साथ मनमुटाव शीघ्र ही समाप्त होगा।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Korba News: कटघोरा के पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहल उठा इलाका     |     Surguja News: खाद और डीजल की किल्लत से किसान परेशान, कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन     |     Dantewada News: कांग्रेस का औद्योगिक कंपनी पर गंभीर आरोप, खनन और उत्पादन को लेकर उठाई निष्पक्ष जांच की मांग     |     Balod News: बालोद में खाद की किल्लत को लेकर सियासत तेज, सोसाइटियों में चक्कर लगा रहे किसान     |     Raipur News: पीएम मोदी के 12 साल के कार्यकाल पर रायपुर में हवन-पूजन, बीजेपी नेताओं ने की दीर्घायु की कामना     |     Dhanbad News: मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर धनबाद में विशेष पूजा, विधायक राज सिन्हा ने की प्रार्थना     |     Jamshedpur Crime: परसुडीह में अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार     |     Jharkhand News: झारखंड में नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी मंजूरी     |     बरही हत्याकांड: विक्की सोनी की गोली मारकर हत्या, बिहार से गिरफ्तार हुए अपराधी; जानें पूरा मामला     |     Dhanbad News: झरिया में आउटसोर्सिंग परियोजना के विरोध में बवाल, ग्रामीणों के साथ मारपीट, फायरिंग का आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें