पोस्टर में ममता बनर्जी को ‘दुर्गा’ और पीएम मोदी को ‘महिषासुर दिखाने पर बवाल 

कोलकाता । बंगाल की 108 नगरपालिकाओं का निकाय चुनाव 27 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 2 मार्च को होगी। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है। लेकिन उससे पहले विवादित पोस्टर से बवाल खड़ा हो गया है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘दुर्गा’ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘महिषासुर’ दिखाने वाले पोस्टर ने राज्य में विवाद खड़ा कर दिया। भाजपा नेता ने प्रधानमंत्री और सनातन धर्म का अपमान बताकर कहा कि पार्टी मामले को लेकर चुनाव आयोग से संपर्क करेगी। पोस्टर पश्चिम बंगाल जिले के मदनापुर में लगाया गया था।
पोस्टर में ममता को देवी ‘दुर्गा के रूप में दिखाया गया है, जबकि पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को महिषासुर के रूप में दिखाया गया है, जो हिंदू पौराणिक कथाओं में एक राक्षस है। पोस्टर में विपक्षी दलों को बकरियों के रूप में भी दिखाया गया है, जिसमें लिखा है कि अगर किसी और ने उन्हें (विपक्षी दलों) को वोट दिया,तब उनकी बलि दी जाएगी। इससे मदनापुर जिले में हड़कंप मच गया है। स्थानीय भाजपा नेता विपुल आचार्य ने कहा कि नेताओं को देवता के रूप में दिखाना सनातन धर्म का अपमान है। उन्होंने कहा, ‘यह हमारे प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का भी अपमान है। विपुल आचार्य ने कहा कि भाजपा इसकी शिकायत चुनाव आयोग (ईसी) से करेगी।
टीएमसी नेता अनिमा साहा जिले के वार्ड नंबर 1 से पार्टी की उम्मीदवार हैं। हालांकि पूरे मामले पर टीएमसी नेता ने इससे संबंधित जानकारी नहीं होने का दावा किया है। अनिमा साहा ने कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि यह पोस्टर किसने लगाया है। उनके मुताबिक गलत काम किया गया है। अनिमा साहा ने कहा,अगर मुझे इस बारे में पता होता,तब मैं कभी भी इस तरह के पोस्टर इलाके में नहीं लगने देती।”

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने की कोशिश     |     Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल न्याय मामला     |     WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में ‘निवारक हिरासत’ का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा नया बिल     |     Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के ‘बम’ वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई शिकायत     |     Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के बाद भी हो रहा था निर्माण     |     Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट     |     Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसीद न मिलने का लगाया आरोप     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आरोपी नामजद     |     LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए     |     Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों पर FIR     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें