पानीपत में नहर में कार गिरने से तीन युवक की डूबने से मौत हरियाणा By Nayan Datt On Feb 10, 2022 हरियाणा । पानीपत में बड़ा हादसा हुआ है। एक बार फिर नहर में कार गिरने से हाहाकर मचा। गुरुवार को पानीपत के समालखा में दिल्ली पैरलल नहर में एक कार गिर गई। कार में चार युवक सवार थे। एक युवक किसी तरह से तैरकर बाहर आ गया, जबकि तीन नहर में बह गए। कुछ दूरी पर तीनों के शव मिले। चारों युवक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। यह भी पढ़ें गुड़गांव के सेक्टर-29 में सनसनीखेज वारदात, अमेरिकन एक्सप्रेस… Nov 7, 2026 दिल्ली-एनसीआर में लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंच रहा वायु… Nov 7, 2026 दरअसल हादसा अल सुबह चार बजे का बताया जा रहा है। चार युवक एक कार में समालखा से टिटाना गांव में शादी समारोह में आए थे। अल सुबह वापस लौट रहे थे। नामुंडा समालखा का रहने वाला कार ड्राइवर अमित कुमार ने बताया कि वह भी कार में था। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। समालखा के पास ही कार अनियंत्रित हो गई और दिल्ली पैरलल नहर में गिर गई। Share