पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आरक्षण आंदोलन के दौरान खटखटाया गुजरात हाइकोर्ट का दरवाजा गुजरात By Nayan Datt On Feb 17, 2022 अहमदाबाद । पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आरक्षण आंदोलन के दौरान विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी के मामले में निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हार्दिक साल के अंत में सरकार के मंत्री के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। यह भी पढ़ें Ahmedabad Blast: अहमदाबाद की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका,… Jul 18, 2026 Danta Civil Hospital News: एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ने से बिगड़ी… Jul 14, 2026 गुजरात उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल कर हार्दिक के वकील ने अदालत से विसनगर की 2015 की घटना को लेकर निचली अदालत की ओर से दोषी माने जाने को निरस्त करने की मांग की गई है। न्यायाधीश बी एन कारिया इस मामले की सुनवाई 28 फरवरी को करेंगे। आरक्षण आंदोलन के दौरान भाजपा विधायक के कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी मामले में विसनगर सत्र अदालत ने हार्दिक को जुलाई 2018 में दो साल की सजा सुनाई थी, बाद में हार्दिक कांग्रेस में शामिल होकर कार्यकारी अध्यक्ष बन गये। Share