पांच दिन में ही नौ करोड़ हुई फिल्म ‘झुंड’ की कमाई मनोरंजन By Nayan Datt On Mar 9, 2022 आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज हुए 12 दिन बीत चुके हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं 4 मार्च को रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म झुंड के कलेक्शन में भी बढ़त देखने को मिली है। झुंड को बॉक्स ऑफिस पर गंगूबाई और बैटमैन से कड़ी टक्कर मिल रही है। यह भी पढ़ें Preity Zinta Salman Khan: सलमान खान से क्यों डरती थीं प्रीति… Apr 14, 2026 Asha Bhosle Funeral : अंतिम विदाई में उमड़ा सैलाब, मनपसंदीदा… Apr 13, 2026 अमिताभ बच्चन की फिल्म ने पहले दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में अच्छी उछाल देखने को मिली और दूसरे दिन झुंड ने 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया। तीसरे दिन 2.90 करोड़ चौथे दिन 1.20 करोड़ रुपये और पांचवे दिन 1.30 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म ने अब तक कुल 9 करोड़ का कलेक्शन किया है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। अमिताभ बच्चन ने फिल्म में विजय बरसे का किरदार निभाया है। इस फिल्म में भी अमिताभ की एक्टिंग को खूब पसंद किया जा रहा है। ‘झुंड’ का निर्देशन नागराज पोपटराव ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म का स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे हैं Share