न्यूजीलैंड ने चौथा वनडे भी जीता, भारतीय टीम 63 रन से हारी 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मैच क्वींसटाउन के ओवल में खेला गया। बारिश के चलते मैच को 20-20 ओवर का करना पड़ा। भारत के लिए ये मैच भी खराब गुजरा, क्योंकि टीम इंडिया को 63 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड के दौरे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ये लगातार पांचवीं हार है। चार वनडे मैचों से पहले एक टी20 मैच भी भारतीय टीम हार चुकी है।

इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने टॉस जीता और कीवी टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया। कप्तान सोफी डिवाइन, सूजी बेट्स, एमेलिया केर और एमी सैटर्दवेट ने मिलकर कीवी टीम को 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रनों के स्कोर पर पहुंचाया। भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बैटर्स ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। एमेलिया केर 33 गेंद पर 68 रन बनाकर नॉटआउट लौटीं। एमी ने 16 गेंद पर 32 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं सोफी ने 24 गेंद पर 32 और बेट्स ने 24 गेंद पर 41 रन ठोके। इस तरह भारत को 192 रन का लक्ष्य मिला था।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17.5 ओवर में 128 रन पर ढेर हो गई और मुकाबला 63 रन के अंतर से हार गई। भारत के लिए 52 रन की पारी विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष ने खेली, जबकि कप्तान मिताली राज ने 30 और स्मृति मंधाना ने 13 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। यहां तक कि टीम के चार बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं, न्यूजीलैंड की तरफ से हीली जेनसेन और एमलिया केर को 3-3 विकेट मिले, जबकि दो-दो सफलताएं फ्रांसेस मैके और जेस केर को मिलीं। न्यूजीलैंड के इन्हीं मैदानों पर टीम इंडिया को आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2022 में भाग लेना है और इस मेगा इवेंट से पहले भारत को लगातार हार झेलनी पड़ रही हैं। इससे प्रतीत होता है कि भारत की तैयारी इस वर्ल्ड कप के लिए अच्छी नहीं हैं। खासकर टीम इंडिया का बल्लेबाजी क्रम काफी परेशानी पैदा कर रहा है।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Roorkee Crime News: जेल के सामने दिन-दहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; बदमाशों ने मचाया आतंक, सीसीटीवी में कैद वारदात     |     West Bengal BJP Government: मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा; जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय     |     Allahabad High Court on UP Police: पुलिस हिरासत पर कोर्ट की तल्ख टिप्पणी; युवक को अवैध रूप से रखने पर दिया मुआवजा     |     Ranchi Crime News: 20 हजार की चोरी के आरोप में युवक के साथ हैवानियत; खौलते गोबर के पानी में डलवाए हाथ     |     Indian Navy Power: नौसेना को मिलेगी अभेद्य सुरक्षा; 449 करोड़ के स्वदेशी ‘सैटेलाइट जैमर्स’ के लिए रक्षा मंत्रालय का समझौता     |     West Bengal Political Crisis: टीएमसी में फूट! काकोली घोष दस्तीदार और शत्रुघ्न सिन्हा समेत 19 सांसदों ने उठाए बागी तेवर     |     Thane News: जुपिटर हॉस्पिटल के बाहर बुजुर्ग से मारपीट; ओला ड्राइवर पर भड़के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, दिए सख्त निर्देश     |     Pune Bomb Threat: पुणे महानगरपालिका के मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी; जांच में निकला अफवाह     |     Shivpuri News: करेरा में अवैध ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के घरों पर गिरे पत्थर, प्रशासन ने क्रेशर किया सील     |     Organic Farming: जैविक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय और सुधरेगी भूमि की उर्वरता, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें