नाम वापसी के बाद सीएम योगी के खिलाफ गोरखपुर सीट पर कुल 12 उम्‍मीदवार

गोरखपुर । नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में डटे रहने वाले प्रत्याशियों की तस्वीर अब साफ हो गई है। गोरखपुर सदर सीट पर सीएम योगी के मुकाबले कुल 12 उम्‍मीदवार हैं। सपा ने यहां से भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय अध्‍यक्ष उपेन्‍द्र शुक्‍ल (अब स्‍वर्गीय) की पत्‍नी शुभावती शुक्‍ला को उतारा है। जबकि बसपा से ख्वाजा शमसुद्दीन और कांग्रेस से चेतना पांडेय मैदान में हैं। आजाद समाज पार्टी(कांशीराम) से चंद्रशेखर रावण ताल ठोंक रहे हैं। बुधवार को नाम वापसी में गोरखपुर के छह विधानसभा क्षेत्रों से सात प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए। सदर, कैम्पियरगंज और बांसगांव से कोई भी नाम वापसी नहीं हुई, जबकि सहजनवा से सर्वाधिक दो नाम वापस हुए। नामांकन के दौरान प्रमुख दलों के कुछ प्रत्याशियों ने अपने पुत्र तो कुछ ने पत्नियों का नामांकन पत्र भरवाया था। सभी के नामांकन जांच में वैध भी पाए गए थे। एक ही घर के लोग आमने-सामने न आएं, इसके लिए अधिकतर ने पर्चा वापस ले लिया लेकिन गोरखपुर ग्रामीण से बसपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी चुनाव मैदान में मौजूद हैं। नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में अब गोरखपुर की सभी 9 विधानसभा सीटों पर 109 प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि कुल 159 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। जिनमें 32 पर्चे निरस्त हो गए, वहीं 116 पर्चे ही वैध पाए गए। हालांकि इनमें कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन खारिज होने के डर से अपने ही परिवार के सदस्यों का निर्दलीय नामांकन करा दिया था। ताकि किसी अप्रिय स्थिति में भी वे चुनाव लड़ सकें। इनमें ग्रामीण प्रत्याशी विजय बहादुर यादव ने अपने बेटे विशाल यादव का नामांकन कराया था। वहीं सहजनवा प्रत्याशी सुधीर सिंह की पत्नी अंजू सिंह ने भी नामांकन किया था। इसी तरह खजनी से प्रत्याशी प्रशांत के लिए शैलेश कुमार, इसी तरह पिपराइच क्षेत्र में बसपा प्रत्याशी दीपक अग्रवाल के पुत्र कुमार सत्यम अग्रवाल ने भी नामांकन किया था। सत्यम ने भी नाम वापस ले लिया है। चौरीचौरा से प्रशांत सिंह व चिल्लूपार से आलोक कुमार गुप्ता ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     ‘वंदे मातरम’ का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हमला     |     “पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे”: जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आरोपों को नकारा     |     हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ब्लैकमेलिंग का आरोप     |     जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU साइन     |     UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत     |     “माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा”: संसद में रोके जाने पर राहुल गांधी का बड़ा हमला     |     जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव     |     ‘कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप’: कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा से होगा स्वागत     |     भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास     |     संसद में मुझे बोलने नहीं दिया”: राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आरोप     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें