नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बना 210 मीटर लंबा स्काईवॉक, अब सीधे मेट्रो तक पहुंचना आसान

करीब दो साल के लंबे इंतजार के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बन रहा स्काईवॉक लोगों की आवजाही के लिए तैयार हो चुका है। अब केवल कुछ छोटा-मोटा फिनिशिंग का काम ही बाकी रह गया है, जो हफ्ते भर में पूरा हो जाएगा। स्काईवॉक में लिफ्ट और एस्केलेटर्स लगाने का काम भी पूरा हो गया है। लाइटिंग और साइनेज आदि भी लग चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसी महीने इसे लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। संभावना है कि डीएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह और रेलवे के अधिकारी मिलकर इसका उद्घाटन करेंगे।

जुलाई 2019 में इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हुई थी और 2020 के अंत तक इस पर काम भी शुरू हो गया था। वैसे तो इसे महज 9 महीने में बनाकर तैयार कर लेने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोविड की वजह से इसे तैयार होने में दो साल लग गए। इसके कारण प्रोजेक्ट की लागत पर भी असर पड़ा। इस स्काईवॉक को बनाने की अनुमानित लागत 24 करोड़ आंकी गई थी, लेकिन अब बनकर तैयार होने तक यह लागत बढ़कर 30 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा दिक्कत बार-बार लगने वाले लॉकडाउन के कारण आई, जिससे न केवल मटीरियल की सप्लाई प्रभावित हुई, बल्कि लेबर मिलने में भी दिक्कत आई।

यह स्काईवॉक एक छोर पर एयरपोर्ट लाइन के नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन के ऊपर बनी मल्टीलेवल पार्किंग से और दूसरे छोर पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म नंबर-16 के फुट ओवरब्रिज से कनेक्टेड होगा, जहां से होकर लोग प्लेटफॉर्म नंबर-1 तक जा सकेंगे। बीच में तीन अलग-अलग पैसेज बनाए गए हैं, जहां से होकर लोग येलो लाइन के नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन के बाहर बनी कार पार्किंग और ऑटो टैक्सी स्टैंड और डीटीसी के बस टर्मिनल पर आ-जा सकेंगे। करीब 210 मीटर लंबा यह स्काईवॉक पूरे भवभूति मार्ग और अजमेरी गेट की तरफ बने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर के ऊपर बनाया गया है। दृष्टिहीन लोगों के लिए इस पर खास तरह की टेक्टाइल फ्लोरिंग लगाई गई है। ग्लास पैनल के बाहर की तरफ गोलाकार स्ट्रक्चर बनाया गया है, जो रात में खास तरह की रंग-बिरंग एलईडी लाइटों से जगमगाएगा। यात्रियों की सहूलियत के लिए इस स्काईवॉक पर अलग से मेट्रो की टोकन वेंडिंग मशीनें, टिकट काउंटर और वॉशरूम की व्यवस्था भी की जा रही है एयरपोर्ट मेट्रो लाइन से आने-जाने वाले यात्रियों को लगेज रखने में लिए ट्रॉली भी इस स्काईवॉक पर ही मिल जाएगी। इसके लिए इस पर एक ट्रॉली बे बनाई जा रही है। साथ ही सुरक्षा और मेंटेनेंस के लिए सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स पर स्टील के गेट्स लगाए गए हैं।

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन राज्यों को मिलेगा फायदा     |     Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भागने की आशंका, भाई ने लगाए गंभीर आरोप     |     Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी ‘श्यामू’ को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ले जाने दिया गया हाथी     |     CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं     |     Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे मिलता है पोषण आहार     |     Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मेडल     |     Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके पर किया निराकरण     |     Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भारी मात्रा में पाउडर जब्त     |     Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया डीजल     |     Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में मामला दर्ज     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें