दिल्ली के 13 दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवारों को मिलेगी 1-1 करोड़ की राशि

दिल्ली में कोरोना का प्रकोप देखने को मिला था और हजारों लोगों की जान इस महामारी ने ली थी. दिल्ली सरकार ने कोरोना योद्धाओं को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देने का फैसला किया था और अब दिवगंत योद्धाओं की लिस्ट जारी की गई है जिनके परिवारों को सम्मान राशि दी जाएगी

दिल्ली: दिल्ली सरकार कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले 13 कोरोना योद्धाओं के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया की इस राशि से दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिवार के नुकसान की पूर्ति तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके परिवार को एक सम्मानजनक जीवन जीने का जरिया जरूर मिलेगा.

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी पूरी मानवता के लिए एक भयानक संकट थी. इस संकट ने सभी के मन में डर भय पैदा कर दिया था. लेकिन हमारे कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दिल्ली को इस संकट से उबारने का काम किया.

सिसोदिया ने कहा कि डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, सहायक स्टाफ, सफाई-कर्मचारियों सहित हजारों कोरोना योद्धाओं ने दिन-रात काम करते हुए इस महामारी से लड़ने का काम किया और कई कोरोना योद्धा लोगों की सेवा करते हुए शहीद हो गए. उन दिवंगत कोरोना योद्धाओं की लिस्ट भी जारी की गई है जिन्हें दिल्ली सरकार एक-एक करोड़ की सम्मान राशि देगी.

1. डॉक्टर आभा भंडारी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर, दिल्ली गवर्मेंट डिस्पेंसरी, चमेलियन रोड2. श्रीमती सीमा, सफाई कर्मचारी , लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल3. श्री राजकुमार अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर, लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल4. डॉक्टर संजय कुमार, चीफ मेडिकल ऑफिसर, अर्बन प्राइमरी हेल्थ सेंटर(एसडीएमसी), मुनरिका5. डॉक्टर संजीव कुमार, स्पेशलिस्ट पीडियाट्रिकस, महर्षि वाल्मीकि हॉस्पिटल6. श्रीमती मुनेश देवी, स्टाफ नर्स, दिल्ली गवर्मेंट डिस्पेंसरी, तिमारपुर7. श्रीमती चीन्नेइचिंग, नर्सिंग ऑफिसर, लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल8. श्री सुरेंदर कुमार, टीजीटी गणित, सर्वोदय विद्यालय दौलतपुर  9. डॉक्टर यासिर नसीम, सीनियर रेजिडेंट, फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल, ओखला  10. श्री अजय कुमार, स्टोर पर्चेज सुपरवाइजर, गुरु तेगबहादुर हॉस्पिटल11. डॉक्टर परविंदर पाल सिंह, चीफ मेडिकल ऑफिसर, नेताजी सुभाष टेक्निकल यूनिवर्सिटी, द्वारका12. श्रीमती कमलेश, सफाई कर्मचारी, लोक नायक जय प्रकाश हॉस्पिटल13. डॉक्टर मिथलेश कुमार, सीनियर कंसलटेंट, श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल, रोहिणी

राजधानी में कोरोना की पहली और दूसरी दोनों ही लहरों के दौरान बड़ी तादाद में लोग संक्रमण का शिकार हुए थे और कई परिवारों ने अपनों को खो दिया था. लेकिन अब हालात नियंत्रण में हैं और तीसरी लहर के दौरान मरीजों की संख्या में उतना बड़ा इजाफा देखने को नहीं मिला था. दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 460 नए मामले दर्द हुए और दो मरीजों की मौत हुई है. संक्रमण दर अब एक फीसदी से भी नीचे आ चुकी है.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभीर     |     CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजनों को उठाने का आरोप     |     NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे संसद     |     ‘NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़’; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी के कड़े तेवर     |     शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाखों के आभूषण     |     दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! ‘लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएगी पहली किस्त     |     सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवकुमार की शूरवीरता की कहानी     |     फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उतरे विद्यार्थी     |     IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई करने का तरीका     |     मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्रैफिक     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें