दिल्ली के कनॉट प्लेस में घूमने के लिए, वीकेंड पर घूमने का बना सकते हैं प्लान

कनॉट प्लेस दिल्ली  की एक मशहूर जगह है. यहां बहुत सारे कैफे, रेस्तरां और बगीचे हैं. आप वीकेंड पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां हैंगआउट के लिए जा सकते हैं. कनॉट प्लेस दिल्ली में सबसे आकर्षक जगहों में से एक है. कनॉट प्लेस में ऐसी कई जगहें हैं जो आपके दिन को खास बना देंगी. यहां थिएटर और किताबों की दुकाने भी हैं. शॉपिंग के लिए  ये जगह बहुत ही अच्छी है. अगर आप कहीं दूर जाने की बजाए किसी ऐसे स्थान पर जाना चाहते हैं जहां शैंपिंग करने के अलावा आप क्वालिटी टाइम बिता सकें तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट है.

शॉपिंग करें

अगर आपको ब्रांडेड कपड़े पहना पसंद है तो यहां कई ऐसी जगह हैं जहां से आप ब्रांडेड कपड़े ले सकते हैं. कपड़ों के अलावा आप फुटवियर और कई अन्य चीजों की शॉपिंग भी कर सकते हैं. ये वीकेंड बिताने का एक अच्छा तरीका है.

 सेंट्रल पार्क

दिनभर की खरीदारी के बाद आराम करने के लिए सेंट्रल पार्क एक अच्छी जगह है. यहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं. इस पार्क में लगे रंग-बिरंगे फूल किसी के भी मन को मोह सकते हैं. सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यहां आते हैं.

अग्रसेन की बावली

अग्रसेन की बावली एक शानदार बावड़ी है. ये खूबसूरत बावड़ी जो पहले एक जलाशय था अब राष्ट्रीय राजधानी में आने वाले फोटोग्राफरों और पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. जब आप कनॉट प्लेस जाते हैं, तो आपको अग्रसेन की बावली जरूर देखनी चाहिए. ये उन विरासत संरचनाओं में से एक है जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए.

बंगला साहिब

बंगला साहिब दिल्ली में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है. यहां न केवल देश बल्कि विदेश के लोग भी घूमने के लिए आते हैं. शांति चाहने वाले किसी भी व्यक्ति को बंगला साहिब जरूर जाना चाहिए. आप यहां स्वादिष्ट लंगर का सेवन करने के अलावा कुछ देर तालाब या सरोवर के पास भी बैठ सकते हैं.  आपके मन को काफी सूकुन मिलेगा.

हनुमान मंदिर

भारत के सबसे पुराने हनुमान मंदिरों में से एक नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में हनुमान मंदिर है. ये नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में बाबा खड़क सिंह मार्ग पर स्थित है. ये एक प्राचीन हिंदू मंदिर है. आप यहां शांतिपूर्ण समय बिताने के लिए जा सकते हैं.

जनपथ मार्केट

किफायती दामों में शॉपिंग करने के लिए जनपथ मार्केट एकदम सही है. कपड़े से लेकर घर की साज-सज्जा तक के लिए कई तरह के सामान खरीद सकते हैं.

क्या धारावी की जमीन के मालिक बन जाएंगे अडानी, जानिए असल कहानी?     |     EVM के इस्तेमाल की जिद क्यों? एलन मस्क की टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव का सवाल     |     इंस्टा पर दोस्ती, होटल ले जाकर दोस्तों ने किया गंदा काम… सुसाइड से पहले युवक बता गया दर्द भरी दास्तां     |     तांत्रिक ने बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से किया दुष्कर्म     |     T20 World Cup: पाकिस्तान के बाहर होने पर सिद्धू ने खोली ICC की पोल, गावस्कर ने भी की खिंचाई     |     संसद में अब 2014 और 2019 वाली स्थिति नहीं…कभी भी गिर सकती है सरकार, स्पीकर पद को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान     |     आयकर में दान पर टैक्स छूट के लिए फार्म 10बीई जरूर लें करदाता     |     राहुल गांधी ने छोड़ी वायनाड सीट तो प्रियंका गांधी होंगी उम्मीदवार! अगले तीन दिन में होगा फैसला     |     कोटा कोचिंग सेंटर में IIT की तैयारी करने वाले छात्र ने किया सुसाइड     |     उज्जैन से पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा शुरू, CM मोहन यादव ने दिखाई हरी झंडी     |     Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस में छिपा था आरोपी     |     US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैनिकों की हुई थी मौत     |     Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया किनारा     |     BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नवजात को मिला जीवनदान     |     Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने बाइक की EMI के लिए उतारा मौत के घाट     |     Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्पण केंद्र; 41 टन कपड़े जमा     |     UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौरान की घोषणा     |     Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के बीच डेली सर्विस     |     Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पति और देवर समेत 3 गिरफ्तार     |     UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव; 34 अफसरों के तबादले     |    

Pradesh Samna
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें