दस्यु गिरोह के फरार दो सदस्य गिरफ्तार, 20 साल पहले एनकाउंटर में मारा गया अरविंद जाटव गिरोह से है संबंध मध्यप्रदेश By Nayan Datt On Mar 16, 2022 भिंड। भिंड पुलिस ने दस्यु गिरोह के फरार दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। दोनों का संबंध 20 साल पहले एनकाउंटर में मारा गया अरविंद जाटव गिरोह से है। दोनों आरोपी पिछले 20 साल से उत्तर प्रदेश में पहचान छिपाकर जीवन यापन कर रहे थे। दोनों आरोपियों पर विभिन्न मामलों में 14 से अधिक संगीन मामले दर्ज है। यह भी पढ़ें Fake IAS Tripti Singh Bhopal: होटल लीज और नौकरी के नाम पर… Sep 13, 2026 Gwalior Dilapidated Houses: नगर निगम और प्रशासन की खींचतान… Sep 13, 2026 उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से दस्यु गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पुलिस को पिछले 20 साल से तलाश थी। आरोपियों के संबंध 20 साल पहले एनकाउंटर में मारा गया अरविंद जाटव गिरोह से है। आरोपी रामौतार जाटव निवासी अमाहा थाना दबोह और गुड्डू उर्फ अशोक जाटव निवासी चटसारी थाना कैलिया उत्तर प्रदेश में 20 साल से पहचाना बदल कर बाहरी जिलो में रह रहे थे। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों पर 14 से अधिक संगीन मामले दर्ज है। Share