डेढ़ माह के बाद कोरोना से सेफ जोन में पहुंची दिल्ली दिल्ली/NCR By Nayan Datt On Feb 15, 2022 नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डेढ़ महीने के बाद कोरोना के मामलों में आखिरकार दिल्ली सेफ जोन में आ गई है। अब दिल्ली के किसी भी जिले में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से अधिक नहीं है। सप्ताह की संक्रमण दर 2.2 प्रतिशत है। शुक्रवार तक दक्षिण जिला आरेंज जोन में था और 5.04 प्रतिशत की संक्रमण दर वाला एकमात्र राजस्व जिला था। इसके अलावा अन्य सभी जिले दो और तीन प्रतिशत औसत साप्ताहिक संक्रमण दर के बीच चल रहे थे। यह भी पढ़ें कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की… Mar 10, 2026 Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने,… Mar 10, 2026 राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार छह फरवरी से 12 फरवरी के बीच संक्रमण दर को ध्यान में रखते हुए दक्षिण जिला अब 4.38 प्रतिशत की औसत गिरावट के साथ ग्रीन जोन में आ गया है। इस महीने की शुरुआत में केवल एक जिला- उत्तर पूर्व- 22 से 28 जनवरी के बीच जिले की औसत संक्रमण दर 4.37 प्रतिशत के साथ ग्रीन जोन में था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के छह जिले रेड जोन में थे। यहां साप्ताहिक औसत संक्रमण 10 प्रतिशत से ऊपर था। उस समय चार जिले आरेंज जोन में थे, जिनकी औसत साप्ताहिक संक्रमण दर 5 से 10 प्रतिशत के बीच थी। Share